Uttar Pradesh by Election Results 2024: UP में भगवा आंधी से साइकिल हुई धीमी, 7 पर BJP तो 2 पर सपा की जीत
Uttar Pradesh by Election Result 2024 in Hindi: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज 23 नवंबर 2024 को सामने आ गए। इसी के साथ ही यूपी में चुनावी बयार थम गई। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में सपा ने भाजपा को करारी टक्कर दी। लेकिन, जैसे-जैसे भाजपा की लहर चली, सपा की साइकिल धीमीं पढ़ती गई।
सुरक्षा के लिए तीन स्तर की व्यवस्था की गई है। इन उपचुनावों में 90 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो गया।सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड की गिनती हुई, इसलिए यहां सबसे पहले नतीजे आए। वहीं, कुंदरकी, मझवां, करहल और फूलपुर में सबसे अधिक 32 राउंड की गिनती से सबसे अंत में नतीजे आए।

कौन-कौन सी सीटों पर हो रही है मतगणना?
- मझवां (मिर्जापुर)
- करहल (मैनपुरी)
- मीरापुर (मुजफ्फरनगर)
- सीसामऊ (कानपुर)
- कटेहरी (अंबेडकर नगर)
- फूलपुर (प्रयागराज)
- कुंदरकी (मुरादाबाद)
- गाजियाबाद सदर
- खैर (अलीगढ़)
LIVE Feed
UP की 7 सीटों पर भाजपा ने मारी बाजी
यूपी की 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की ली है, जबकि सपा के खाते में सिर्फ दो ही सीट आ सकी। बीजेपी के फूलपुर से दीपक पटेल, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य, कुंदरकी से रामवीर सिंह, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मीरापुर से मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। वहीं, सपा में करहल से तेजप्रताप और सीसामऊ से नसीम सोलंकी से बाजी मारी है।

UP की 9 सीटों में से 3 पर BJP की जीत, सपा सिर्फ 2 पर
यूपी की 9 सीटों में से बीजेपी ने 3 पर जीत दर्ज की ली है, जबकि सपा के खाते में सिर्फ दो ही सीट आ सकी। बीजेपी के फूलपुर से दीपक पटेल, गाजियाबाद से संजीव शर्मा और खैर से सुरेंद्र दिलेर ने जीत दर्ज की। वहीं, सपा में करहल से तेजप्रताप और सीसामऊ से नसीम सोलंकी से बाजी
9 सीटों में कौन आगे-कौन पीछे?
सपा के तीन उम्मीदवार सीसामऊ सीट से नसीम सोलंकी, कटेहरी से शोभावती वर्मा, करहल से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के 6 उम्मीदवार फूलपुर से दीपक पटेल, कुंदरकी से रामवीर सिंह, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य, मीरापुर से मिथलेश पाल (रालोद गठबंधन), खैर से सुरेंद्र दिलेर आगे चल रहे हैं।

UP की 9 में से 8 सीटों पर BJP की बढ़त, CM योगी का जलवा
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 में भाजपा का प्रदर्शन शानदार नजर आ रहा है। राज्य की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में से 8 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। सिर्फ करहल सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भाजपा की इस कामयाबी का श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया जा रहा है, जिनकी अगुवाई में पार्टी को लगातार मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है।
भाजपा को बढ़त, संकट में सपा!
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में 9 सीटों के लिए मतगणना अभी जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा की लहर नजर आ रही है। सीसामऊ सीट से भाजपा के सुरेश अवस्थी तो फूलपुर सीट से भाजपा के दीपक पटेल आगे चल रहे हैं। उधर, मझवां सीट से भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य आगे। करहल सीट से सपा का दबदबा बरकरार नजर आ रहा है। सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं।
कौन सी हैं हॉट सीटें?
करहल, सीसामऊ और मीरापुर पर सभी की निगाहें टिकी हैं। क्योंकि, करहल सीट पूर्व सीएम अखिलेश यादव का गढ़ मानी जाती है। अखिलेश इसी सीट से पूर्व विधायक भी है। उधर, सीसामऊ सीट भी सपा के पाले में रही है। सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी परिवार का यहां दबदबा है। इस बार उनकी पत्नी को सपा ने मैदान में उतारा है। वहीं, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुए बवाल ने इसे हॉट सीट के पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है।
मतगणना की प्रमुख बातें
शुरुआत का समय सुबह 8 बजे। पहले नतीजे की उम्मीद सीसामऊ सीट पर सबसे कम 20 राउंड हैं, इसलिए यहां सबसे पहले नतीजा आने की संभावना है। ज्यादा राउंड वाली सीटें: कुंदरकी, मझवां, करहल, और फूलपुर में सबसे अधिक 32 राउंड होंगे। सुरक्षा व्यवस्था: तीन स्तर का सुरक्षा घेरा।
क्यों हुए ये उपचुनाव?
-करहल (मैनपुरी): अखिलेश यादव ने इस सीट से इस्तीफा दिया क्योंकि उन्होंने कन्नौज संसदीय क्षेत्र चुना।
-कुंदरकी (मुरादाबाद): यहां सपा विधायक जिया-उर-रहमान सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई।
-गाजियाबाद सदर: अतुल गर्ग के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
-मझवां (मिर्जापुर): भाजपा विधायक विनोद कुमार बिंद के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
-कटेहरी (अंबेडकर नगर): सपा विधायक लालजी वर्मा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
-फूलपुर (प्रयागराज): भाजपा विधायक प्रवीण पटेल सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई।
-मीरापुर (मुजफ्फरनगर): रालोद विधायक चंदन चौहान सांसद बने, जिससे सीट खाली हुई।
-खैर (अलीगढ़): भाजपा विधायक अनूप प्रधान सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई।
-सीसामऊ (कानपुर): सपा विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता रद्द होने से उपचुनाव हुए।
ये भी पढ़ें- Karhal, Sisamau EXIT Poll 2024: अखिलेश के करहल और सीसामऊ सीट का क्या है हाल? कहीं फिसल न जाए साख












Click it and Unblock the Notifications