बरेली जेल में अतीक के खौफ से कांपा प्रशासन, दूसरी जेल शिफ्ट करने के लिए लिखा पत्र
Bareilly news, बरेली। देवरिया से बरेली जिला जेल में शिफ्ट हुए बाहुबली अतीक अहमद का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। जेल प्रशासन अतीक के खौफ से सहमा हुआ है। आलम ये है कि जिला जेल अधीक्षक ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। जिला जेल अधीक्षक के पत्र से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिस वजह से आज पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने कई थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ जिला जेल में छापेमारी की।

बाहुबली अतीक अहमद से जेल असुरक्षित!
बरेली जिला जेल के अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा इन दिनों दहशत में है जिस वजह से उन्होंने डीएम एसएसपी को पत्र लिखकर बाहुबली सांसद अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा का कहना है की अतीक के आने से हमको एक्स्ट्रा एफर्ट करना पड़ेगा। उसके आने से पब्लिक और बंदियों में कोई भी हो, उसके लिए हमें सुरक्षा बढ़ानी होगी। अतीक के आने से जेल महकमे में असुरक्षा का भी है।

'दूसरी जेल शिफ्ट किया जाय'
उन्होंने कहा कि अतीक को देवरिया से जिस वजह से बरेली शिफ्ट किया गया है, हम चाहते हैं कि ऐसा यहां न हो। इसलिए हम चाहते हैं कि हमारी जेल ग्रामीण इलाके में है इसलिए अतीक को किसी और जेल में शिफ्ट किया जाये। जल अधीक्षक के पत्र के बाद आनन्-फानन में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन ने चार थानों की फ़ोर्स के साथ जिला जेल में छापेमारी की। खासतौर पर बैरक नंबर 98 की गहनता से जांच की गई। दरअसल बैरक नंबर 98 में ही बाहुबली अतीक अहमद को रखा गया है। अतीक अहमद के एक एक सामान की खुलवाकर जांच की गई। उनके कपडे, अटैची, बिस्तर को भी चेक किया गया। हालांकि जांच के दौरान अफसरों के हाथ कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।

जेल में पुलिस ने की चेकिंग
एडीएम प्रशासन राम सेवक दिवेदी ने बताया कि उनके साथ बैरक नंबर 98 में 9 लोग बंद है। एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि उन्होंने भी अतीक अहमद की तलाशी ली और अतीक से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि बैरक नंबर 98 की विशेष चैकिंग की गई। अतीक अहमद के बरेली जिला जेल में शिफ्ट होने के बाद इस बाद की आशंका है की अतीक के गुर्गे किराये पर मकान लेकर रह सकते हैं इसलिए जिले में नए किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराया जायेगा। इसके लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। इसके आलावा ख़ुफ़िया विभाग भी नजर बनाये हुए है।

अतीक के गुर्गों पर नजर
एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि कहीं कोई फ़र्ज़ी तरीके से अपने आपको अरेस्ट न करा ले ताकि वो अतीक को मदद कर सके। उन्होंने बताया कि जो लोग अतीक से मिलने आ रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि नए साल के पहले दिन ही अतीक को देवरिया जेल से बरेली की जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। तभी से जेल महकमे में असुरक्षा का भी है। दरअसल अतीक जिस दिन बरेली जेल पंहुचा था तो उसने दबंगई दिखाते हुए जेलकर्मियों को हड़का दिया था। देवरिया जेल में तो उसने अपना तांडव मचा ही रखा था, वहां उसने लखनऊ के एक बिल्डर को मारा-पीटा था। उसी वजह से जेल प्रशासन अतीक के खौफ से थर्रा रहा है।
ये भी पढ़ें- अमेठी: रेलवे स्टेशन पर 50 लाख के जीव के साथ पकड़े गए दो स्मगलर












Click it and Unblock the Notifications