अमेठी: रेलवे स्टेशन पर 50 लाख के जीव के साथ पकड़े गए दो स्मगलर
Amethi news, अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पचास लाख के 825 कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कछुओं की ये बड़ी खेप कोलकाता पहुंचाए जाने की तैयारी में थे।

जगदीशपुर थाना प्रभारी रमाकांत प्रसाद को बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन निहालगढ़ के पास कुछ व्यक्ति काफी संख्या में कछुआ लेकर ट्रेन से जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने अपने साथ फारेस्ट टीम को सूचित कर रेलवे स्टेशन निहालगढ़ मोड़ के पास से दो व्यक्तियों को कई बोरों में भरे हुए कछुओं के साथ धर दबोचा। तलाशी के दौरान कछुओं की संख्या 825 निकली।

वन विभाग के अधिकारी संजय सिंह ने जब अभियुक्त कमलेश और आबाद से लाइसेंस की बात की तो लाइसेंस दिखाने में वो असमर्थ रहे। आरोपियों को वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर बसे गांव के लोगों के लिए सेना बनी वरदान, देखिए VIDEO


Click it and Unblock the Notifications
