फटी शर्ट पहने बच्चे को देखकर IPS नवनीत सिकेरा को याद आया अपना फटा जूता, लिखी इमोशनल पोस्ट
फटी शर्ट पहने बच्चे को देखकर IPS नवनीत सिकेरा को याद आया अपना फटा जूता, लिखी इमोशनल पोस्ट
लखनऊ, 02 अप्रैल: आईपीएस नवनीत सिकेरा सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहते हैं और आए दिन मजेदार और प्रेरणादायक किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पर क्लास की लाइन के अंत में फटी शर्ट पहने बच्चे की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए नवनीत सिकेरा ने खुद के पुराने वक्त याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

फटी शर्ट पहले बच्चे की शेयर की फोटो
आईपीएस नवनीत सिकेरा ने स्कूल यूनिफॉर्म में क्लास की लाइन में सबसे अंत में बैठे बच्चे की फोटो शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी ने लिखा,
बच्चा लाइन के अंत में बैठा है सिर्फ इसलिए कि उसका मजाक न उड़े, उसको पता है वो अपने मां पिता का लाडला है पर वोह चाहकर भी उसको नई शर्ट नहीं दिला सकते, पर इस बच्चे को नई शर्ट नहीं नई जिंदगी जीने की जिद है और मुझे यकीन है ईश्वर इसकी मदद करेंगे।

अपने पुराने वक्त को भी किया याद
इस दौरान नवनीत सिकेरा ने खुद के पुराने वक्त को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी। सिकेरा ने लिखा, 'एक वाक्या मुझे भी याद आया, उस जमाने में एक्शन शूज का बड़ा जलवा होता था। मैंने अपने मामा जी के यहां था। मामा जी के लड़के के पुराने एक्शन शूज रैक में रखे हुए थे, बालक मन था, मैं एक दिन पहन कर चला गया (1 महीने की कोचिंग थी दिल्ली में, वोह कर रहा था) मेरे पास वाली कुर्सी पर एक लड़का बार बार बोले जा रहा था किसी के शूज में छेद है, और आस पास के लड़के मुस्करा रहे थे।

सुनाया पुराना किस्सा
मैंने सोचा पता नहीं किसके लिए कह रहा है, मेरी निगाह उसके शूज पर गई, शानदार शूज थे उसके। फिर अपने मंगनई के एक्शन शूज पर गयी, पेट में सर्राटा सा हो गया, मेरे ही जूते में छेद था, यकीन मानिए पूरे 2 घंटे की क्लास में मेरा फोकस सिर्फ इस पर था कि मेरे जूते के छेद पर किसी की निगाह न जाये। मैं इतना नर्वस हो गया था, पर अच्छा करूंगा, करने की जिद और बढ़ गई थी। इसीलिए बच्चे जिद पाल ईश्वर तेरी मदद करेंगे, तू जीवन मे बहुत अच्छा करेगा
जय हो।

नवनीत सिकेरा को लोग बुलाते हैं 'सुपरकॉप'
नवनीत सिकेरा को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। नवनीत सिकेरा ने पहले आईआईटी से इंजीनियरिंग की। इसके बाद वे यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बन गए। पुलिस अधिकारी के तौर पर ऐसे-ऐसे काम किए कि उनकी छवि सुपरकॉप की बन गई। उनके अपने शुरुआती दिनों में यूपी के मुजफ्फरनगर के आप पास कई नामी गैंगेस्टरों का सफाया किया था। हाल ही में उन पर एक बेब सीरीज भौकाल रिलीज हुई है।
ये भी पढ़ें:- टूटी थी रेल की पटरी, 58 वर्षीय ओमवती ने लाल साड़ी से रोक दिया ट्रेन हादसा












Click it and Unblock the Notifications