टूटी थी रेल की पटरी, 58 वर्षीय ओमवती ने लाल साड़ी से रोक दिया ट्रेन हादसा
एटा, 01 अप्रैल: 58 वर्षीय ओमवती ने गुरुवार सुबह 09 बजे एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन को हादसे का शिकार होने से बचा लिया। ओमवती ने समझदारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए गजब की तरकीब लगाई। जिसे देख चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, इस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया है। तो वहीं, अब महिला के साहस और सूझबूझ की सभी लोग सराहना कर रहे है।

टूटी हुई थी ट्रेन की पटरी
यह घटना 31 मार्च की है। बता दें कि एटा जिले के कुसबा रेलवे स्टेशन के पास गांव नगला गुलरिया की रहने वाली ओमवती (58) अपने खेत पर काम करने के लिए जा रही थी। जब वे रेल पटरी पार कर रहीं थीं, तभी उन्हें पटरी टूटी दिखाई दी। लेकिन, ओमवती के पास इतना समय नहीं था कि वे रेलवे के किसी अधिकारी को इसकी सूचना दे सके। क्योंकि कुछ ही मिनट में उस पटरी से ट्रेन गुजरने वाली थी।
Recommended Video

लाल साड़ी की झंडी बनाकर रोक ट्रेन हादसा
सामने से आ रही ट्रेन को देख वे घबराईं नहीं, बल्कि पटरी के बीचोंबीच जाकर खड़ी हो गईं। ओमवती ने समझदारी दिखाई और अपनी लाल रंग की साड़ी उतारकर लकड़ियों के सहारे ट्रैक पर बांध दी और ट्रेन चालक को खतरे का इशारा किया। चालक समझ गया कुछ गड़बड़ है, जिसके बाद ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बाद में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों को भेजकर पटरी को सही कराने का काम शुरू कराया गया।

ट्रेन चालक ने खुश होकर दिया महिला को इनाम
इस दौरान करीब आधा घंटा ट्रेन खड़ी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमवती के इस काम से ट्रेन चालक तारासिंह काफी खुश हुए और उन्हें 100 रुपये का ईनाम भी दिया। तो वहीं, ओमवती का कहना था कि मुझे अच्छी तरह पता था कि लाल झंडी खतरे का निशान होती है और गांव में भी सुनते रहे हैं कि लाल झंडी दिखाने से खतरा भांपकर ट्रेन रुक जाती है। अच्छी बात यह थी कि मैं लाल साड़ी पहने हुए थी और मैंने वही किया जो मुझे सही लगा।

क्या कहा स्टेशन अधीक्षक ने
इस घटना के बारे में जलेसर सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएस मीना का कहना है कि एटा-बरहन रेल खंड पर पिछले छह महीनों से पटरी बदलने का काम चल रहा है। फिलहाल कुसवा रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी बदली जा रही है। इसके चलते हर रोज सुबह सुबह सवा नौ बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक यह रेल लाइन ब्लॉक रहती है, हो सकता यहां कोई काम रह गया हो इस वजह से ये पटरी नहीं जुड़ी। मामले की जांच की जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग ओमवती की तारीफ कर रहे हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications