लखनऊ विवि विवाद: कोर्ट में पेशी होने से पहले सक्रिय हुई यूपी पुलिस

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय विवाद में डीजीपी ने हाइकोर्ट में पेशी से पहले बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी ने मामले में सख्ती दिखाते हुए सीओ महानगर को हटा दिया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुए बवाल के बाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।

कल होनी है डीजीपी, एसएसपी, वीसी की पेशी

कल होनी है डीजीपी, एसएसपी, वीसी की पेशी

लखनऊ यूनिवर्सिटी के हमले को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया। लखनऊ बेंच के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस राजेश सिंह चौहान ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी परिसर में टीचर्स पर जो हमला हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के मामलों में पुलिस को अलर्ट रहना चाहिए। नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा कि शुक्रवार को यूपी के डीजीपी, लखनऊ के एसएसपी, यूनिवर्सिटी के वीसी और रजिस्ट्रार कोर्ट में हाजिर होकर जवाब दें।

डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

आज विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी ओपी सिंह से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी के समक्ष पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की बात रखी। अपनी पेशी से पहले ही डीजीपी ने एक ऐसी कार्रवाई कर दी जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। डीजीपी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के मामले में सख्ती दिखाते हुए सीओ महानगर को हटा दिया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ रेंज के आईजी को सख्ती से जांच करने के आदेश भी दिए हैं।

ये था मामला

ये था मामला

जानकारी के आनुसार लखनऊ यूनिवर्सिटी में पिछले तीन दिनों से कुछ छात्र धरना दे रहे थे। धरने की वजह विश्वविद्यालय में एडमिशन न मिल पाना था। धरने के दौरान ही कुछ बाहरी लोगों और पूर्व छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान इन्होंने प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, डीन सीडीसी की जमकर पिटाई कर दी थी। वहीं कुलपति की गाड़ी पर भी पथराव किया गया था। खबर मिलते ही लगभग 50 पुलिसकर्मियों को यहां तैनात कर दिया गया था। इस बवाल के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक अध्यापकों के साथ मारपीट करने वाले छह लोगों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- फर्रुखाबाद: तीन साल की बच्ची के साथ टॉफी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस खुलेआम खुद उड़ा रही है कानून की धज्जियां, तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+