फर्रुखाबाद: तीन साल की बच्ची के साथ टॉफी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों से दरिंदगी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिलदहला देने वाला ताजा मामला फर्रुखाबाद का है। जहां एक 3 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय युवक नाबालिग को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया, टॉफियां दिलाने के बाद उसके साथ उसने दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, मामला शमशाबाद थानाक्षेत्र का है। जहां रहने वाली तीन वर्षीय मासूम अपनी चचेरी बहन के साथ अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला जब्बार टॉफी दिलाने के बहाने उसे गोद में उठाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बालिका से दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची के शोर मचाने पर युवक उसे छोड़कर भाग गया।
काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर उसकी बहन ने चारो तरफ खोजबीन की। न मिलने पर उसने घर जाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के गायब होने की खबर सुनकर परिजन उसे ढूढने लगे। तलाश करते हुए परिजनों को मासूम गली में रोते हुए मिली।
ये भी पढ़ें- अमित शाह के कार्यक्रम में लंच पैकेट पाने के लिए भिड़ गए पार्टी कार्यकर्ता, खूब हुआ हंगामा
जिसके बाद बच्ची की बेसुध हालत देखकर उसकी मां की हालत बिगड़ गई। जिसके चलते मां को अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। जहां पर उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा तीन घण्टे परीक्षण किया गया।
पुलिस ने जब्बार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसओ इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस खुलेआम खुद उड़ा रही है कानून की धज्जियां, तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications