शादी के कुछ दिन बाद हो गई ससुर की मौत, बहू को जिम्मेदार मान किया ये हाल

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे पति-पत्नी का विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने जबरन पत्नी को जहर खिला दिया। इतना ही नहीं पत्नी को जहर देने के बाद उसके बाद खुद भी जहर खा लिया। इतना ही नहीं पत्नी का आरोप है कि पति ने उसके तीन दिन से खाना नहीं दिया है। रोज उसे घर से निकालने की धमकी देता है। कुछ दिन पहले उसके ससुर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसका जिम्मेदार बहू को माना जाने लगा और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा इतना ही नहीं उसे आत्महत्या के लिए भी उकसाया जाने लगा। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

husband gave poison to his wife as his father died just after his marriage

घटना थाना कांट के सत्यारा गांव की है। बीती रात यहां के रहने वाले रामू और उसकी 20 वर्षीय पत्नी खिलौना देवी के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने जबरन पहले पत्नी को जहर खिलाया उसके बाद खुद भी जहर खा लिया। जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी खिलौना देवी ने बताया कि उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। कुछ दिन बाद बीमारी के चलते उसके ससुर की मौत हो गई थी। उसके बाद से उसका पति और ससुरालियों ने उसको घर के लिए अशुभ मान लिया और आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। तीन दिन से उसका पति हर वक्त कहता रहता था तू कहीं जाकर मर जा। तीन दिन से उसको खाने के लिए भी कुछ भी नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर ज्यादा विवाद हुआ और पति ने जबरन हमें जहर खिला दिया। खुद जहर खाया या नहीं ये नहीं पता। फिलहाल दोनों को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढे़ं- अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक को रौंदते हुए निकल गई गाड़ी, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+