अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक को रौंदते हुए निकल गई गाड़ी, मौत

हरदोई। हरदोई में सड़क हादसे का एक बेहद की दुखभरा मामला सामने आया है। यहां अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया।

hardoi man died in road accident during distributing his marriage card

मामला सुरसा थाना क्षेत्र के देहपुरवा निवासी भूधलाल का 22 वर्षीय पुत्र नीरज का विवाह हरियावां थाना क्षेत्र निवासी रमेश कुमार वर्मा की पुत्री पूजा के साथ तय था। जिसकी बारात 26 अप्रैल को जानी थी। पूरे परिवार में नई बहू आने की तैयारी जोरों पर थी लेकिन किस्मत को कहां मंजूर था। नीरज अपनी बुआ के घर से निमंत्रण देने के बाद वापस घर लौट रहा था तभी सीतापुर हरदोई राजमार्ग पर जनसरी मोड़ के पास नीरज की एक तेज रफ्तार से जा रही पिकअप से भिंड़त हो गई। जिससे नीरज की घटना स्थल पर ही दर्दनाक नमौत हो गई। इस बात की सूचना जैसे ही दोनों परिवारों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क न्‍यूड होने वाली अभिनेत्री श्री रेड्डी और टॉलीवुड निर्माता के बेटे की निजी तस्वीरें लीक, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें- दुबई की कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा, जानिए गुनाह क्या है

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप में पुलिस अधिकारी ने कहा था: पहले मैं रेप कर लूं, फिर इसकी हत्या करना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+