अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर खेली होली, वीडियो आया सामने, परमिशन को लेकर हुआ था विवाद

Holi Celebration in AMU: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में इस साल होली खेलने को लेकर विवाद के बाद आखिरकार अनुमति मिलने के बाद छात्रों ने जमकर होली खेली। होली मिलन की परमिशन को लेकर यूनिवर्सिटी ने बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हिंदू छात्रों ने प्रशासन से होली मिलन समारोह की अनुमति मांगी थी, लेकिन शुरुआत में इसकी इजाजत नहीं दी गई।

इस फैसले के खिलाफ छात्रों में नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। कई नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने आखिरकार 13 और 14 मार्च को एनआरएससी हॉल में होली खेलने की अनुमति दे दी।

Holi at AMU

इसके बाद छात्रों ने उत्साह के साथ होली मनाई और एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाया। इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र खुशी-खुशी होली का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: Holi 2025: इन मुस्लिम देशों में भी मनाई जाती है होली, पाकिस्तान के अलावा लिस्ट में कई देशों के नाम शामिल

पहले नहीं मिली थी अनुमति

AMU में पढ़ने वाले हिंदू छात्र अखिल कौशल ने 9 मार्च को विश्वविद्यालय प्रशासन से होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने पहले इस मांग को खारिज कर दिया था, जिससे छात्रों में नाराजगी फैल गई। बाद में 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की अनुमति दे दी गई। आदेश के अनुसार, हिंदू छात्र 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होली मना सकते थे।

बीजेपी सांसद का बयान

होली खेलने के विवाद पर अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "होली का विरोध जिन्ना की मानसिकता को दर्शाता है। जिन्ना तो चला गया, लेकिन उसकी सोच रखने वाले लोग अभी भी AMU में मौजूद हैं। अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। यह नया उत्तर प्रदेश है और यहां ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाता है।"

किसी भी त्यौहार पर कोई प्रतिबंध नहीं

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर वसीम अली ने छात्रों द्वारा होली के त्यौहार को मनाने पर कहा, "छात्र होली मना रहे हैं। यहां किसी भी त्यौहार पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हमारे असली छात्र ही क्लब क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।"

छात्रों को हर साल लेनी पड़ती है अनुमति

सांसद सतीश गौतम ने बताया कि AMU में करीब 40 हजार छात्र पढ़ते हैं, जिनमें 4 हजार हिंदू छात्र भी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू छात्र हर साल होली खेलने की अनुमति इसलिए मांगते हैं, ताकि त्योहार को शांति से मनाया जा सके। उनका मानना है कि अगर बिना अनुमति के होली खेली जाती है, तो अन्य धार्मिक समूह के छात्र इसका विरोध कर सकते हैं। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अब जबकि प्रशासन ने होली खेलने की अनुमति दे दी है, छात्रों ने खुलकर इस त्योहार का आनंद लिया।
ये भी पढ़ें: HOLI: गोपीनाथ भगवान के साथ होल्यारों की खास होली, युवाओं की रंगों के साथ मस्ती और धमाल, जानिए क्या है मान्यता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+