Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi 2025: इन मुस्लिम देशों में भी मनाई जाती है होली, पाकिस्तान के अलावा लिस्ट में कई देशों के नाम शामिल

Holi 2025: देश भर में होली को लेकर उत्साह है। होली भारत का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले लग कर बधाई देते हैं। हमारे देश में इस बार दो दिनों तक होली मनाई जाएगी। वैसे तो अधिकतर जगहों पर 14 मार्च , शुक्रवार को ही होली मनाई जा रही है। लेकिन देश का कुछ हिस्सा ऐसा भी है जहां पर होली इस बार 14 मार्च की जगह पर 15 मार्च को मनाया जाएगा।

वहीं भारत के अलावा दुनिया में भी कई ऐसे मुस्लिम देश हैं जहां पर होली त्योहार मनाया जाता है। चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं कि कौन-कौन से मुस्लिम देश हैं जहां पर होली का त्योहार मनाया जाता है।

Holi 2025

पाकिस्तान

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान वैसे तो मुस्लिम बहुल देश है लेकिन यहां पर भी होली का त्योहार मनाया जाता है। पाकिस्तान में मौजूद हिंदू समाज के लोग बड़े धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाते हैं। वहीं कई इलाकों में हिंदुओं को होली मनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन पाकिस्तान के अधिकतर हिस्से जहां पर हिंदू आबादी रहती है वहां पर होली मनाई जाती है।

बांग्लादेश

भारत के एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी लोग होली का त्योहार मनाते हैं। बांग्लादेश में जो हिंदू सामुदाय के लोग रहते हैं वे होली का त्योहार मनाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में रहे रहे हिंदुओं को त्योहार मनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार देखना होगा कि बांग्लादेश में होली मनाई जाएगी या नहीं।

ये भी पढ़ें Holi 2025: भगवान राम के ससुराल में 14 को नहीं 15 मार्च को होली, मां सीता से जुड़ा है खास कारण

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। लेकिन इस देश में भी होली का त्योहार मनाया जाता है। हालांकि, इस देश में होली को प्रोह्दों के नाम से जाना जाता है। यहां रहने वाले हिंदू सामुदाय के लोग होली का त्योहार मनाते हैं।

मलेशिया

मलेशिया वैसे तो मुस्लिम बहुल देश है लेकिन वहां पर दुनिया भर के लोग रहते हैं। भारत नेपाल सहित दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां के बड़ी संख्या में लोग वहां पर रहते हैं। इस वजह से इस देश में भी बड़े धूम-धाम के साथ होली मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें Holi 2025 Wishes: 'आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे होली', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश

फिजी

फिजी में भी बड़ी संख्या में भारत के लोग रहते हैं इस वजह से यहां पर भी बड़े धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। वैसे इस देश में सबसे ज्यादा आबादी ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों की है। उसके बावजूद यहां पर होली बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+