Gyanvapi Case: 'व्यास जी का तहखाना' को खतरा, सुरक्षा के लिए हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दायर की याचिका

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाना में करीब 31 साल बाद फिर से पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। 31 जनवरी को जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के दक्षिण में स्थित तहखाना, जिसे व्यास जी का तहखाना कहते हैं, वहां पूजा की इजाजत दी थी। वहीं अब व्यास जी के तहखाने की सुरक्षा को लेकर हिन्दू पक्ष कोर्ट पहुंचा है।

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने वाराणसी जिला न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें 'व्यास जी का तहखाना' (तहखाने) की रक्षा करने का आग्रह किया गया है, जहां हिंदुओं का कब्जा है। और जनवरी में कोर्ट के आदेश के बाद से वहां पूजा की जा रही है।

Gyanvapi Case

तहखाने की छत से गिरा पत्थर

ऐसे में तहखाने की मरम्मत और पुजारियों की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है। हिंदू पक्ष ने अपनी अर्जी में बताया कि नमाज पढ़ने आने वालों के दबाव में तहखाने की छत से पत्थर का टूकड़ा टूटकर मूर्तियों के बगल में गिरा है।

तहखाने को 'तोड़ने' की लगातार कोशिश-वकील

ऐसे में कोर्ट से तहखाने की छत पर नमाजियों की आवाजाही रोकने और छत की मरम्मत की मांग की गई है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा है कि नमाज पढ़ने जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा तहखाने को 'तोड़ने' की लगातार कोशिश की जा रही है।

वकील विष्णु शंकर जैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "31 जनवरी, 2024 को वाराणसी के जिला न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश के बाद ज्ञानवापी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात विकसित हुई है। उस आदेश के बाद ऐसा हुआ है कि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तहखाने को ध्वस्त करने के लिए हर दिन वहां 'नमाज' अदा करने जा रहे हैं।"

छत को पहुंचाया जा रहा नुकसान

उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम बड़ी संख्या में 'नमाज' अदा करने के लिए साइट पर आ रहे हैं, ताकि छत को नुकसान पहुंचाया जा सके और 'पूजा' रोकी जा सके। वकील ने कहा कि, "वे बड़ी संख्या में तहखाने की छत पर आ रहे हैं, ताकि छत को ध्वस्त किया जा सके और बदले में 'पूजा' को रोका जा सके। हमने पहले एक आवेदन दायर किया है, जिसमें तहखाने की छत से नमाजियों के प्रवेश की बात है, उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+