फिरोजाबाद के व्यापारी की सहारनपुर में दर्दनाक हत्या, फोन कॉल बना रहस्य

सहारनपुर। शहर के बीचोबीच स्थित एक होटल में उस समय हंगामा और चीख पुकार मच गई जब होटल के एक कमरा पूरी तरह से खून से लथपथ पाया गया। होटल के इस कमरे में फिरोजाबाद का एक चूड़ी व्यापारी आकर ठहरा था। गुरूवार की सुबह उसने अपने मोबाइल से फोन करके किसी को बुलाया था जिसके बाद होटल के कमरे से बचाओ बचाओ की आवाज निकलना शुरू हो गई। इससे पहले कि कोई होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचता उससे पहले ही व्यापारी की दर्दनाक हत्या कर हत्यारा फरार हो चुका था।

सालों से इसी होटल में रुकता था व्यापारी

सालों से इसी होटल में रुकता था व्यापारी

घटना शहर के बीचों-बीच घंटा घर से महज कुछ कदम की दूरी पर बने होटल की है। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद से चूड़ी व्यापारी राम सेवक व्यापार के सिलसिले में सहारनपुर आता जाता रहता था। राम सेवक हर बार नगर कोतवाली इलाके के होटल प्रकाश में ही रुकता था। होटल मैनेजर के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 11 बजे राम सेवक होटल में पहुंचा था। ये भी पढ़ें- हरदोई की इंटर की छात्रा का शव शाहजहांपुर में मिला, गैंगरेप कर हत्या!

हत्यारे के लिए खुद मंगवाई चाय

हत्यारे के लिए खुद मंगवाई चाय

आज सवेरे 50 वर्षीय रामसेवक ने फोन करके किसी व्यापारी को होटल के कमरा नंबर 2 में मिलने के लिए बुलाया था। राम सेवक ने बकायदा उसके लिए चाय मंगवाई और बंद कमरे में बात करने लगे। थोड़ी ही देर बाद व्यापारी के कमरे से बचाओ बचाओ की आवाज आई लेकिन जब तक होटल मैनेजर कुछ समझ पाता तब तक हत्यारा व्यापारी का गला रेत कर फरार हो गया। होटल मैनेजर ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

सीसीटीवी में कैद हत्यारा

सीसीटीवी में कैद हत्यारा

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पैसे के लेनदेन के चलते रामसेवक की हत्या की गई है। व्यापारी से मिलने आया युवक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर व्यापारी ने फोन करके किसे बुलाया था। ये भी पढ़ें- पत्नी को वापस पाने के लिए बेटे ने मां को चाकू से गोदकर मार डाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+