पत्नी को वापस पाने के लिए बेटे ने मां को चाकू से गोदकर मार डाला
वाराणसी। शहर के सारनाथ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में ऐसी घटना हुई जिसके कारण पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई। रिश्तों को कलंकित करने वाले कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की धारदार चाकू से गला गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार होकर गन्ने के खेत मे जाकर छुप गया। यही नही इसे बेटे ने महज एक दिन पहले अपने पिता पर भी जानलेवा हमला किया था लेकिन वो बच गए थे। इस हत्याकाण्ड के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई फोर्स मौके पर पहुंच गयी और आरोपी के साथ ही हत्या के प्रयुक्त होने वाला चाकू भी बरामद कर लिया गया है। स्थानीय लोगो की माने तो आरोपी बेरोजगार हैं और अपनी पत्नी को मायके के वापस लाने के लिए मां से 5000 रुपये की डिमांड कर रहा था इसी बाद को लेकर विवाद शुरू हुआ और उसने अपनी माँ को चाकू गोदकर हत्या कर दी।

पत्नी नाराज होकर चली गई थी मायके
दअरसल सारनाथ के कल्याणपुर के रहने वाले रामनरेश सिंह अपनी पत्नी जानकी सिंह और दो बेटों राजेन्द्र और सुरेंद्र के साथ रिटायमेंट के बाद मकान बनाकर रहते है। जबकि इनका तीसरा बेटा विजेंद्र की 2 साल पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। रामनरेश ने बताया की दूसरे नम्बर का बेटा सुरेंद्र प्रतापगढ़ में प्राइवेट जॉब करता है और राजेंद्र हमेशा घर मे ही रहता था। लाख कहने पर भी कोई काम नही करता था। इसलिए बहू नाराज होकर अपने तीनों बच्चो को लेकर मायके चली गयी थी। परिवार की जीविका वृद्धा पेंशन के सहारे चल रही थी। और राजेंद्र इन्ही पैसों को मांग रहा था कल भी पैसों को लेकर विवाद हुआ तो राजेन्द्र ने पत्थर से मारकर पिता का सिर फोड़ दिया था और आज विवाद के बाद उसने मां को ही चाकू मार दिया जब आस पास के लोग पकड़ने के लिए आए तो उन्हें भी धमका कर भाग निकला।

एसओ ने खुद पकड़ा आरोपी को गन्ने के खेत से
इस घटना की जानकारी होते ही इलाके के साथ ही स्थानीय पुलिस के भी होश उड़ गए। सारनाथ के एसओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद हम जब आसपास तलाशी लिए तो आरोपी राजेन्द्र पास के ही गन्ने के खेत मे छुप कर बैठा हुआ था। मैंने खुद गन्ने की झाड़ियों से राजेन्द्र को गिरफ्तार किया है। घरवालो ने बताया कि दूसरा बेटा सुरेंद्र 1 साल बाद घर लौट कर आया था। आज वह गाय खरीद कर उसके लिए खरी चुन्नी लेने मार्केट गया था कि राजेन्द्र पैसों के लिए विवाद शुरू कर दिया मना करने पर अपनी ही मां ही हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications