कोतवाल ने फौजी को जड़ा थप्पड़, पत्नी और बच्चों को भी पीटा

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में एक बार फिर पुलिसिया आत्याचार का मामला सामने आया है। इस बार पुलिस का कहर किसी आम नागरिक पर नहीं बल्कि आर्मी के जवान और उसने परिवार पर बरपा है। अक्सर मीडिया की सुर्खियों बने रहने वाले कोतवाल ने अपने परिवार के साथ गंगा नहाने आए फौजी की डंडों से पिटाई कर दी। कोतवाल साहब का गुस्सा यही ठंडा नहीं पड़ा उन्होंने फौजी के साथ गंगा नहाने आई पत्नी और बच्चों को भी नही बख्शा उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। पुलिस की पिटाई से आहत परिवार वाले धरने पर बैठ गए बाद में एसडीएम सदर ने उसे समझकर मामले को शांत कराया।

farrukhabad police beaten a ex armyman

मामला सदर कोतवाली के पांचाल घाट का है जहां गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने आए पूर्व सैनिक को शहर कोतवाल ने थप्पड़ जड दिया। विरोध करने पर उसकी पत्नी के साथ भी हाथापाई की। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर स्थित एसआर कोल्ड के निकट निवासी पूर्व सैनिक भानु प्रताप सिंह चन्देल अपनी पत्नी साधना के साथ गंगा स्नान करने आया था। वह अपनी पत्नी और साढ़ू के साथ पांचाल घाट पुल पर गंगा नहाने जा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में लगे शहर कोतवाल संजीव राठौर वहां से निकल रहे थे। अव्यवस्था देखकर वे गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर पूर्व सैनिक के साथ अभद्रता की और उनसे धक्कादे दिया। जब फौजी ने का की वह पूर्व सैनिक है तो प्रभारी निरीक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया।

farrukhabad police beaten a ex armyman

फौजी का आरोप है कि पत्नी साधना ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी और थप्पड़ मार दिया। आक्रोशित पूर्व सैनिक भानू प्रताप पुल पर ही धरने पर बैठ गए। जिससे जाम लग गया। विवाद बढ़ता देख कोतवाल संजीव राठौर मौके से खिसक गए। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ राजेश पाठक मौके पर पंहुचे और पूर्व सैनिक को समझाने का प्रयास किया। पूर्व सैनिक प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग करने लगा। जिसके बाद एसडीएम सदर अजीत सिंह मौके पर आ गये। उन्होंने कोतवाल संजीव राठौर के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद पूर्व सैनिक ने धरना समाप्त कर फतेहगढ़ कोतवाली में कोतवाल संजीव राठौर के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़े- घर के बाहर फेंक दिया मरा कुत्ता, मना किया तो बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+