घर के बाहर फेंक दिया मरा कुत्ता, मना किया तो बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या
मिर्जापुर। छोटी-छोटी बातों पर लोग पर गुस्सा इस कदर हावी हो जाता है कि लोग एक दूसरे का जान लेने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के मुल्हवा गांव में हुआ। बुधवार की देर रात कुत्ता फेंकने के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी से पीटकर वृद्धा को लहुलुहान कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसियों ने फेंका था मरा कुत्ता
क्षेत्र निवासी रामप्रसाद राजगीर है। वह काम करने के लिए गया था। शाम को रामप्रसाद के पड़ोसियों ने उसके घर के बाहर मरा कुत्ता फेंक दिया। राम प्रसाद की की पत्नी 60 वर्षीय मुनरा देवी ने मना किया तो उसको लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों बेटियां कर्मा और ब्रह्म ने पड़ोसियों को रोका तो उसे भी मारने की कोशिश की। पड़ोसियों ने बचाकर एम्बुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो पर गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के मुल्हवा गांव में मरा कुत्ता फेंकने के विवाद में बुधवार की रात वृद्धा की लाठी से पीट कर कई गई हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितो की गिरफ्तारी में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications