खुलासा: नकली उंगलियों के सहारे यूपी में पूर्ण बहुमत चाहते हैं राजनीतिक दल!

उत्तर प्रदेश में अभी 3 चरणों का चुनाव बाकी है, ऐसे मे फर्जी उंगलियों के बारे में खुलासा आयोग के लिए भी चिंता का विषय हो सकता है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया तस्वीरों के वायरल होने की जगह बन चुका है। कुछ सच होती है तो कुछ झूठी। हालांकि इस बार ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके बारे में आप जानकर चौंक जाएंगे। दरअसल, बीतें दिनों सोशल मीडिया पर नकली उंगलियों की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि इन नकली उंगलियों का सहारा लेकर गलत मतदान कराया जा रहा है।

इस मामले में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त शहाबुद्दीन याकूब कुरैशी ने ट्वीट भी किया था जिसे लोगों ने फर्जी बताकर टाल दिया था। लेकिन एक स्टिंग में यह बात सामने आई है कि इन नकली उंगलियों का सहारा इन विधानसभा चुनावों में लिया गया।

कई दलों ने खरीदी है ऐसी उंगलियां

कई दलों ने खरीदी है ऐसी उंगलियां

समाचार चैनल आजतक के अनुसार एक स्टिंग में कुछ ऐसे लोगों का नाम सामने आया है जो कृत्रिम अंग बनाने वाली कंपनियों में काम करते हैं और उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दलों की ओर से इन नकली उगंलियों की काफी मांग है। आजतक के मुताबिक दिल्ली की बॉर्न लाइफ कंपनी में कंसल्टेंट शंभू कुमार यादव से पूछने पर पता चला कि कई राजनीतिक दलों ने ऐसी उंगलियां खरीदी है। (फोटो में शंभू कुमार यादव)

सिलिकॉन की बनी है उंगलियां

सिलिकॉन की बनी है उंगलियां

ये उंगलियां सिलिकॉन से बनी हुई हैं। शंभु के मुताबिक इन उंगलियों का सबसे बड़ा ऑर्डर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ने भी दिया है। बता दें कि किसी भी वोटिंग के दौरान उंगलियों पर लगाया गई स्याही के निशान से पता चलता है कि मतदाता वोट कर चुका है लेकिन नकली उंगलियों के जरिये राजनीतिक दलों ने इसका भी तोड़ भी निकाल लिया है।

इन्होंने तो कई और रास्ते बताए!

इन्होंने तो कई और रास्ते बताए!

आजतक के मुताबिक इन्हीं नकली उंगलियों के सप्लायर Ideal Artificial Limb Solution के अजेंद्र कुमार रिपोर्टर ने मुलाकात की। चैनल के मुताबिक अजेंद्र ने ना सिर्फ उंगली को सीधे इंपोर्ट करा देने की सुविधा के बारे में बताया बल्कि सुरक्षा एजेंसियों से बचने का तरीका भी बताया।

कुरैशी ने किया था ट्वीट

कुरैशी ने किया था ट्वीट

बता दें कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त शहाबुद्दीन याकूब कुरैशी ने जब इस बारे में ट्वीट किया था तो लोगों ने उन्हें अफवाह न फैलाने की सलाह दी। वहीं इस मामले में द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार जापान की एक डॉक्टर युकाको फुकुशिमा इन उंगलियों को बनाती हैं। यह उंगलियां उन लोगों को लगाई जाती हैं, जिनकी किसी वजह से उंगलियां कट जाती हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: पांचवें चरण में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार बसपा के उसके बाद भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+