Eid-ul-Fitr 2025: धार्मिक स्थलों के पास नहीं खुलेंगी मीट की दुकान, ईद पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Eid-ul-Fitr 2025: दुनिया भर में ईद-उल-फितर का त्योहार आज बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर घर से निकलने पहले हमारी यह खबर जरूर पढ़ लें। वरना आपको भी जाम की समस्या से जुझना पड़ सकता है। दरअसल, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जामा मस्जिद के आसपास वाहनों के डायवर्जन का प्लान तैयार किया है, जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से 10 के बीच गोल चक्कर चौक, संदीप पेपर मिल, हरौला चौक, बांस बल्ली मार्केट, सेक्टर 8, 10, 11, 12 चौक, झुंडपुरा चौक, सेक्टर 6 पुलिस चौकी तिराहा, कस्बा कासना में ऐच्छर चौक और दादरी तिराहे पर शिवनादर विश्वविद्यालय की ओर से यातायात डायवर्जन रहेगा।

यूपी में मीट की दुकानों पर रहेगा प्रतिबंध
इस बीच चैत्र नवरात्रि के आरंभ होने से पहले अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश योगी सरकार ने दिया है। छह अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर विशेष प्रतिबंध लगाए जाएंगे और उस दिन पशु वध और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
संभल में सुरक्षा की खास व्यवस्था
ईद-उल-फितर की तैयारियों पर सीओ संभल अनुज चौधरी ने कहा, 'कल ईद के लिए पर्याप्त फोर्स लगाया गया है। 1300 CCTV लगे हैं, ड्रोन से निगरानी हो रही है। फुट पेट्रोलिंग लगातार जारी है...RAF की 3 कंपनियां, PAC की 7 कंपनियां और लोकल फोर्स तैनात है।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद-उल-फितर से एक दिन पहले सुरक्षा की समीक्षा के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि आज ईद का चांद दिखाई दे गया है। कल ईद होगी। यहां सबसे बड़ी नमाज ईद गाह में होती है। उसी के क्रम में यहां पैदल गश्त की जा रही है।
सुरक्षा के इंतजाम देखे जा रहे हैं। पर्याप्त फोर्स तैनात कर कल अच्छे से नमाज कराई जाएगी। मेरी जनता से अपील है कि ईद का त्योहार खुशी और शांति से मनाएं। मेरी अपील है कि सड़कों पर नमाज ना पढ़ी जाए। प्रशासन के नियमों का पालन करें।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिए खास निर्देश
ईद के मौके पर प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाने के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस अफसरों को खास दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ईद और रामनवमी पर माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जुलूस के रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जाए। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जाए।
रामनवमी और ईद के अवसर पर शहर को सेक्टर व जोन में बांटकर मजिस्ट्रेट और पुलिस की ड्यूटी लगाए। अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाए। डीजीपी ने बाजारों में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए है। साथ ही, यूपी 112 के वाहनों को भी सतर्क रहने के निर्देश है। रेलवे और बस स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: Eid-ul-Fitr 2025: 31 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में हुआ चांद का दीदार, जानिए क्या बोले रशीद फिरंगी महली












Click it and Unblock the Notifications