सपा नेता ने बताया अखिलेश ने कहां फिट की हैं टोटियां, विरोध करने पर भाजपा नेता को पीटा

कानपुर। फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के एक क्षेत्रीय नेता द्वारा पोस्ट की गई अभद्र टिप्पणियों के बाद घमासान मच गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक लोकल नेता को घेर कर पीटा और हाथ भी तोड़ दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सपा नेता ने टोटी विवाद को लेकर आज एक सपा नेता ने फेसबुक पर भाजपा समर्थकों का अपमान करते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था जिसका विरोध करने पर सपा नेता ने लोकल बीजेपी नेता की पिटाई कर दी।

 सपा नेता ने योग दिवस पर किए द्विअर्थी संवाद पोस्ट

सपा नेता ने योग दिवस पर किए द्विअर्थी संवाद पोस्ट

भाजपा द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कि अखिलेश यादव अपना बंगला खाली करते समय जो टोटियां ले गये थे, वो उन्होंने कहां फिट की हैं। इसका जवाब एक लोकल सपा नेता धमेन्द्र सिंह यादव ने बहुत ही अभद्र ढंग से फेसबुक पर पोस्ट के जरिये दिया। उसकी पोस्ट को उनके समर्थकों ने लाईक करना शुरू किया तो उसका हौसला इस कदर बढ़ गया कि उसने योग दिवस पर और भी द्विअर्थी संवाद पोस्ट कर दिए।

विरोध करने पर किया हमला

विरोध करने पर किया हमला

श्याम नगर इलाके में धनमेंद्र के पड़ोस में रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चे के नगर महामंत्री अमन शुक्ला ने इसका विरोध किया तो कल रात धर्मेन्द्र और उसके समर्थकों ने घात लगाकर अमन पर प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में अमन को गम्भीर चोटें आईं। अमन को हेड इन्जरी आई है और हाथ की हड्डी टूट चुकी है। अमन को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले पर एसएसपी की भी बोलती बंद

इस मामले पर एसएसपी की भी बोलती बंद

आज कानपुर में पकड़े गए अवैध टेलिफोन्स एक्सचेंज के मामले में जिले के एसएसपी ने प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की थी। मीडिया ने जब उनसे इन विवादित फेसबुक पोस्ट्स और भाजपा नेता पर हुए हमले के बारे में सवाल किये तो उन्होने इस पूरे मसले पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। बहरहाल पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है और अब तक की कार्रवाई से वे सन्तुष्ट हैं।

क्या है टोटी विवाद

क्या है टोटी विवाद

पिछले दिनों अखिलेश यादव को सरकार के आदेश के बाद अपना सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। बंगला खाली करने के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि अखिलेश यादव अपने साथ घर की टोटिंयां तक उखाड़ ले गए थे। इसके बाद से काफी बवाल मचा था। यहां तक कि सफाई पेश करते हुए अखिलेश यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने साथ टोटियां भी लेकर आ गए थे।

ये भी पढ़े - कोतवाल ने फौजी को जड़ा थप्पड़, पत्नी और बच्चों को भी पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+