शराब पीकर भाई की अस्थियां विसर्जन करने गया भाई, नशे में धुत गंगा में लगाई छलांग

Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यू्पी के फर्रूखाबाद में एक मामला सामने आया है। जहां पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा घाट पर आए एक भाई ने अस्थियां विसर्जन करने की जगह गंगा में खुद छलांग लगा दी। छलांग लगाने की वजह पता नहीं चल पाई लेकिन मृतक ने काफी शराब पी हुई थी जोकि काफी नेशे में था। ये पूरा मामला मैनपुरी जिले के गांव बक्स सिकंदरपुर का है। जहां रहने वाले अशोक बहेलिया अपने छोटे भाई जसवंत की अस्थियां विसर्जन के लिए जा रहे थे।

drunk man jumped in river ganga and died

उनके साथ उनके छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी और भतीजा था। लक्ष्मी ने बताया कि अशोक ने चलने से पहले ही अपने गांव से ही काफी शराब पी रखी थी। लक्ष्मी ने बताया कि वह काफी नशे में था। जब वह लोग बस स्टॉप पर पहुंचे तो वहां भी उसने नशा किया उसके बाद वे लोग गंगाघाट पर पहुंचे। घाट पर पहुंचने पर उन्हें गांव के दूसरी जाति के लोग मिल गए।

drunk man jumped in river ganga and died

तभी अशोक ने उन्हीं के सामने गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने पकड़ लिया। अशोक ने उनके साथ खूब गालीगलौज की। उसके बाद अशोक ने एक बार और गंगा में छलांग लगाने का प्रयास किया। लक्ष्मी ने जब पकड़ा तो अपनी जैकेट छोड़ गंगा में छलांग लगा दी। गांव वालों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण नहीं बचा सके और वह डूब गया। इस घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटे अशोक के शव की तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका शव बरामद नहीं हो सका था। लक्ष्मी के अनुसार मृतक के चारों भाई शराब पीने के चलते मौत के मूंह में समा गए।

ये भी पढ़ें- स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के बाद बच्चे को शौचालय में बंद कर बाहर से लगाया ताला!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+