स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के बाद बच्चे को शौचालय में बंद कर बाहर से लगाया ताला!

Aligarh news, अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में एक प्राथमिक विद्यालय की लापरवाही सामने आई है। स्कूल के शौचालय में डेढ़ घंटे तक एक छात्र को बंद कर दिया गया। छुट्टी के बाद स्कूल को बंद करके सभी स्कूल स्टाफ चले गए थे। जब बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे तो बच्चे को देखकर हैरान हो गए। टॉयलेट में बंद होने की खबर पड़ोसी को तब हुई जब वे बालकनी पर आए और उन्हें दरवाजे के खटखटाने की आवाज सुनाई दी। जब डेढ़ घंटे बाद कक्षा एक का छात्र देव घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले स्कूल पहुंच गए।

student locked up inside the toilet of a school in aligarh

स्कूल के टॉयलेट से रोने की आवाज सुनाई दी। स्कूल कर्मचारी के चाबी लाने के बाद शौचालय का दरवाजा खोला गया। उस समय बच्चा बहुत डरा और सहमा हुआ था। उसके बाद परिजन ने शुक्रवार को स्कूल आकर खूब हंगामा मचाया। उन्होंने शिक्षकों की लापरवाही बताते हुए खूब नाराजगी जताई। बता दें कि ये मामला धनीपुर ब्लॉक का है, जहां रिंकू का घर स्कूल से 250 मीटर दूरी पर है। रिंकू के बेटे का नाम देव है। रोज की तरह देव स्कूल गया था और गुरुवार को छुट्टी होने के बाद वह शौचालय में बंद रह गया।

student locked up inside the toilet of a school in aligarh

स्कूल की इस लापरवाही से कई लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। स्कूल प्रशासन की इस लापरवाही से लोग काफी नाराज हैं। इस घटना पर स्कूल की हेड अमिता सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मामले की जांच रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें-यूपी: सांड के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+