CM Yogi Khatik Meeting : दिनेश खटीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, बैठक के बाद क्या बोले ?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। खटीक की नाराजगी और इस्तीफे की खबरों के बीच दिनेश खटीक ने कहा, उन्होंने सीएम योगी को तमाम बातों से अवगत करा दिया है।

लखनऊ, 21 जुलाई : उत्तर प्रदेश की सियासत में मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबरों बाद हड़कंप मचा हुआ है। आज दिनेश खटीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा, सीएम योगी से मिलकर उन्होंने अपनी बातों से अवगत करा दिया है। दिनेश खटीक ने संवाददाताओं के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। खटीक ने कहा की मुख्यमंत्री ने उनकी बातें सुनीं। सीएम काम कर रहे हैं, जो मेरे विषय हैं, उनको मैने सीएम के सामने रखा है। CM ने कहा है कि कार्रवाई होगी, समाधान हो गया है।

dinesh khatik

CM ने कहा, लेटर पर करेंगे कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक और सीएम योगी की मुलाकात के संबंध में इंडियाटुडे की रिपोर्ट में कहा गया, मुख्यमंत्री ने कहा है कि यूपी में जीरो टॉलरेंस के साथ काम होगा। बकौल खटीक, मेरी जो भी समस्याएं थीं, मैंने सीएम योगी को बता दीं। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा है कि मैंने पत्र में जो लिखा है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या FIR से नाराजगी ?

दिनेश खटीक कथित तौर पर यूपी सरकार के कामकाज से परेशान हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। दिनेश कथित तौर पर अपने विभाग में तबादलों और हस्तिनापुर में अपने समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी से भी नाराज बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि योगी से नाराजगी का पहला मामला नहीं है। खटीक से पहले भी कई मंत्रियों की नाराजगी सियासत की बंद कमरे से बाहर निकल चुकी है।

दलित होने के कारण अनदेखी ?

खबरों के मुताबिक बुधवार को खटीक ने लंबा त्याग पत्र लिखा। खटीक के इस्तीफे के साथ आरोप लगाया गया कि उनके विभाग के अधिकारी उनके आदेश का पालन नहीं करते, क्योंकि वह दलित हैं। इस मामले में भाजपा आलाकमान ने प्रदेश बीजेपी प्रमुख स्वतंत्रदेव सिंह से रिपोर्ट मांगी है।

बुलडोजर उलटा भी चलता है !

अखिलेश यादव ने दिनेश खटीक के मामले को यूपी की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रॉनोलॉजी करार दिया। उन्होंने कहा, पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्रालय में विद्रोह, फिर स्वास्थ्य मंत्रालय में विद्रोह, अब जल शक्ति मंत्रालय में विद्रोह। उन्होंने कहा, जनता पूछ रही है, भाजपा सरकार ईमानदारी से बताए... अब अगली बारी किसकी है? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, कभी-कभी बुलडोजर उलटा भी चलता है। बता दें कि योगी सरकार की सख्त कार्रवाई को मीडिया रिपोर्ट्स में 'बुलडोजर' से रेखांकित किया जाता है।

CM नहीं, सीधा गृह मंत्री को भेजा पत्र

बता दें कि एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में इस्तीफा सीएम योगी को न भेजकर सीधा गृह मंत्री अमित शाह को दिनेश खटीक ने अपना त्यागपत्र भेजा। इस खबर के बाद भूचाल आ गया। रिपोर्ट्स में बताया गया कि खटीक ने दलित होने के कारण सम्मान न मिलने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+