शादी के लिए तैयार बैठा था 65 साल का दूल्हा, 11 लाख लेकर रफूचक्कर हो गई दुल्हन

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बड़े फर्जीवाड़े की घटना सामने आया है। यहां एक वृद्ध को शादी का झांसा देकर महिला ने 11 लाख की ज़मीन अपने नाम करवा लिया। पत्नी भी नहीं मिली और ज़मीन भी हाथ से चली गई। जब वृद्ध को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने रिकॉर्ड चेक करवाया। जिसमें महिला द्वारा इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हो पाया। वृद्ध ने बताया कि वे बैनामा निरस्त करवाने के लिए पिछले छह महीने से रजिस्ट्रार ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं। फिलहाल एसएसपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Did not get married and cheated land in farrukhabad

मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली थाना क्षेत्र का है, यहां एक महिला ने 65 साल के वृद्ध को शादी का झांसा देकर उनके 11 लाख की ज़मीन अपने नाम करवा लिया। वृद्ध ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी की 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनका कोई संतान नहीं है। पढ़ाई के नाम पर वह केवल हस्ताक्षर करना जानता है। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक आदमी से उनके अच्छे संपर्क हैं।

यह भी पढ़ें- छह साल तक बनाए शारीरिक संबंध, दूसरी शादी का विरोध करने पर युवती को दी जान से मारने की धमकी

उन्होंने वृद्ध को शादी करने की सलाह दी और कानपुर की एक महिला से उनकी मुलाकात करवाई। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी 2018 को रजिस्ट्रार कार्यालय कायमगंज में विवाह कराने की बात तय हुई। मिली जानकारी के अनुसार उसी दौरान महिला ने स्टांप पर हस्ताक्षर ले लिया। वृद्ध को बेहोशी की दवा दे दी गई। मौके से महिला और वृद्ध के ग्रामीण फरार हो गए।

कुछ दिनों बाद लेखपाल के माध्यम से पता चला कि उसकी 11 लाख की ज़मीन महिला के नाम चढ़ गई है। रिकॉर्ड दिखवाया तो बात सही निकली। उन्होंने बताया कि वह बैनामा निरस्त करवाने के लिए पिछले छह महीने से थाने का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले की जानकारी एएसपी कायमगंज को हुई तो उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के 347 लेखपालों को नोटिस, 'काम पर आओ नहीं तो हाथ से जाएगी नौकरी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+