छह साल तक बनाए शारीरिक संबंध, दूसरी शादी का विरोध करने पर युवती को दी जान से मारने की धमकी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती के साथ छह साल तक शारीरिक संबन्ध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता युवती का आरोप है कि एक युवक ने उन्हें छह साल तक पत्नी की तरह रखा और उनके साथ संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया है कि अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। जब पाड़िता ने दूसरी शादी का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। युवती का कहना है कि जब वह थाने जा रही थी तो रास्ते में तमंचा दिखाकर यवक ने धमकी दी। पीड़िता युवती ने एसपी के पास पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

after six year of physical relation, boy dont wants to marry

मामला जनपद उन्नाव के माधौगंज थाना क्षेत्र का है, यहां एक युवती ने हरदोई के एक फौजी युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि वो माधौगंज में अपनी रिश्तेदार के घर रहती थीं। यहां छह साल पहले उनकी मुलाकात एक युवक पंचमलाल से हुई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उन्हें शादी का झांसा दिया जिससे वह युवक के झांसे में आ गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पंचमलाल ने उन्हें छह साल तक पत्नी की तरह रखा और उनके साथ संबंध स्थापित कर लिया। आरोपी युवक के दूसरी शादी का जब विरोध किया तो युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
माधौगंज एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता युवती जनपद उन्नाव की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने छह साल तक उनका शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- यूपी के 347 लेखपालों को नोटिस, 'काम पर आओ नहीं तो हाथ से जाएगी नौकरी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+