UP News: बुलंदशहर में बस-पिकअप की टक्कर, 10 की मौत, 37 घायल, CM योगी ने जताया दुख

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह हादसा बुलंदशहर जिले के सलेमपुर के पास हुआ।

इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुष्टि की कि दोनों वाहनों में कुल 37 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि 10 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग घायल हैं।जिन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन सभी का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लिया है और अधिकारियों को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। यह टक्कर डिबाई से सिकंदराबाद जा रही एक निजी बस और गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रही एक पिकअप मैक्स के बीच हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को काफी चोटें आईं।

बचाव कार्य का नेतृत्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है, जबकि अधिकारी घटना के बाद की स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें TMC के भीतर अंदरूनी कलह शुरू, सुखेंदु शेखर राय और कुणाल घोष के बीच दिखा विरोधाभास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+