DDU University ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कैलेंडर, जानिए कब होगी परीक्षा?
DDU University Latest News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सभी सेमेस्टरों की शिक्षण, परीक्षा एवं अवकाश संबंधी तिथियां निम्नलिखित हैं:
प्रथम सेमेस्टर (Odd Semester):
प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2025
नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम: 16 जुलाई से 22 जुलाई 2025 (कक्षाओं के पूर्व/पश्चात)
शिक्षण कार्य प्रारंभ: 16 जुलाई 2025
शिक्षण कार्य पूर्ण होने की तिथि (15 सप्ताह/90 दिवस): 1 नवम्बर 2025
प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण करने की तिथि: 10 नवम्बर 2025
सेमेस्टर परीक्षाएं (30 दिवस): 11 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025
शीतावकाश (15 दिवस): 21 दिसम्बर 2025 से 5 जनवरी 2026
परीक्षा परिणाम घोषित करने की अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2026

तृतीय एवं पंचम (Odd Semester) की तिथि:
शिक्षण कार्य प्रारंभ: 1 जुलाई 2025
शिक्षण कार्य पूर्ण: 20 अक्टूबर 2025
प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण: 31 अक्टूबर 2025
परीक्षाएं (30 दिवस): 11 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025
परीक्षा परिणाम अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2026
सम सेमेस्टरों (द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम् एवं अष्टम्) हेतु शैक्षणिक गतिविधियां:
शिक्षण कार्य प्रारंभ: 6 जनवरी 2026
शिक्षण कार्य पूर्ण: 15 अप्रैल 2026
प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण: 20 अप्रैल 2026
परीक्षाएं (Exam Window-2, 30 दिवस): 11 अप्रैल से 10 मई 2026
परीक्षा परिणाम घोषित करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2026
ग्रीष्मावकाश (30 दिवस): 1 जून से 30 जून 2026
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि, "विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य है कि नई सीबीसीएस (CBCS) सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत शिक्षण कार्य और परीक्षाओं का संचालन समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से हो, ताकि विद्यार्थियों के हित में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकें और उनकी शैक्षणिक प्रगति सुचारू रूप से सुनिश्चित हो।"
DDU University: बीएड की डिग्री के साथ मिल सकेगी यह डिग्री, विश्वविद्यालय ने की खास पहल
यह शैक्षणिक कैलेंडर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां सुनियोजित एवं अनुशासित रूप से संचालित हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications