DDU University: वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाएं आज शांतिपूर्ण संपन्न, इतने परीक्षार्थी हुए शामिल

DDU University Latest News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं इसके समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत संचालित वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाएं आज शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गईं।

18,319 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था

इन परीक्षाओं में कुल 18,319 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 18,063 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 256 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

ddu university

प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में 2,192 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2,062 उपस्थित रहे तथा 130 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 16,127 विद्यार्थियों के पंजीकरण में से 16,001 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और 126 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कुशल निर्देशन एवं निगरानी में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के आईसीटी सेल में स्थापित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी की गई, जिससे परीक्षा संचालन की पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित हो सका।

परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी एवं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों के अनुरूप, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुईं।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+