DDU University: बीएड की डिग्री के साथ मिल सकेगी यह डिग्री, विश्वविद्यालय ने की खास पहल

DDU University Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय अब चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम (आईटीईपी) के माध्यम से बीएड की डिग्री के साथ स्नातक की डिग्री प्रदान करेगा।

कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में इस कोर्स के संचालन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) में आवेदन किया गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। अब इंटरमीडिएट (क्लास 12) परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के सकेंगे। आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम बीए बीएड, बीएससी बीएड तथा बीकॉम बीएड में उपलब्ध रहेगा।

ddu university

इस महत्वपूर्ण पहल पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा, "यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। वे इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक की डिग्री के साथ-साथ शिक्षक बनने की दिशा में भी अपनी राह तय कर सकेंगे। यह पाठ्यक्रम न केवल शैक्षिक दृष्टि से बल्कि व्यावसायिक संभावनाओं के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

DDU University की वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न, इतने परीक्षार्थी हुए शामिल
पूर्वी उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय इस पाठ्यक्रम को शुरू कर रहा है। यह कोर्स स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित किया है कि इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा प्राप्त कर सकें और शिक्षण को एक सम्मानजनक एवं व्यावसायिक करियर के रूप में अपना सकें।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+