बहराइच में बच्चों की जान दांव पर, स्वास्थ्य विभाग को दवा बांटने का आदेश दीजिए योगी जी

रोग फैलने की सूचना गांव वाले पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को दे चुके हैं लेकिन कोई भी स्वास्थ्यकर्मी गांव नहीं पहुंचा है।

बहराइच। बहराइच के बुबकापुर खालेपुरवा गांव में खसरा फैला हुआ है। यहां सैंकड़ों बच्चे मौत से संघर्ष कर रहे हैं और नहीं तो आज सुबह ही इलाज के अभाव में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं मासूम की मौत से बीमार अन्य बच्चों के अभिभावक भी अपनी संतान को लेकर चिंतित हैं तो यूपी की स्वास्थ्य विभाग को इससे कोई लेना-देना नहीं। सूचना स्वास्थ्य केंद्र व सीएमओ कार्यालय दी गई है लेकिन बावजूद इसके अभी तक कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक फखरपुर विकास खंड अंतर्गत बुबकापुर खालेपुरवा गांव में बीते तीन दिन से खसरे का प्रकोप है। तेज बुखार के साथ बच्चों के शरीर पर दाने निकल आए हैं। फिर बाल रोगी असहनीय पीड़ा का सामना करते हैं।

Children's life in danger from Measles in Bahraich

रोग फैलने की सूचना गांव वाले पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को दे चुके हैं लेकिन कोई भी स्वास्थ्यकर्मी गांव नहीं पहुंचा है। जिसका नतीजा ये हुआ कि खसरा पीड़ितों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इलाज के अभाव में गांव 6 साल का मासूम अब इस दुनिया में नहीं रहा, पिता महादेव प्रसाद अब उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि इलाज की कोई व्यवस्था ना होने के चलते बच्चों की हालत निरंतर खराब हो रही है और अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं।

Children's life in danger from Measles in Bahraich

'नहीं थी जानकारी, भेज रहे हैं टीम, कराएंगे जांच'

वहीं जब CMO अरुण पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें गांव में खसरा फैलने की सूचना नहीं थी, अब पता चला है। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम को गांव भेज रहे हैं। टीम के चिकित्सक गांव में कैंप कर सभी रोगियों का इलाज करेंगे। ग्रामीणों के सूचना देने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही क्यों बरती गई। इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+