Ghaziabad News: एलपीजी सिलेंडर हुआ लीक, घर में लगी आग, एक मासूम की मौत, 5 झुलसे
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक घर में सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक बच्चे की मौत हो गई है,जबकि परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के नीलमणि कॉलोनी में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से घर को अपनी चपेट में ले रही थीं, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और आग बुझाने की कोशिश करते हुए अंदर फंसे लोगों को बचाया है।

इधर आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस दुर्घटना में दुर्भाग्य से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें UP News: रोज जाती थी बस से दफ्तर, ड्राइवर ने खून से भरनी चाही मांग, फिर...
पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की नीलमणि कॉलोनी में एक दुखद हादसा हुआ। यहां किराये के मकान में वाले प्रमोद (26) अपनी पत्नी रेनू, दो छोटे बच्चों लव (6 माह) और कुश (2 साल), छोटे भाई दीपक (24), और साले अजय (26) दुर्घटना का शिकार हो गये। घटना के वक्त रेनू चाय बनाने के लिए सिलेंडर का रेगुलेटर खोल रही थी, तभी गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही उन्होंने माचिस की तीली जलाई, आग भड़क उठी और कमरे में फैल गई।
घटना के समय कमरे के दोनों दरवाजे बंद थे, जिससे आग ने तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रमोद ने हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर से रेगुलेटर निकाल दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। आग लगने का कारण सिलिंडर लीक होना माना गया है, जिसके कारण परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि रिसाव कैसे हुआ और क्या किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया था।
यह भी पढ़ें मायके गई थी पत्नी, फोन करके बोली- मैंने दूसरे लड़के से कर ली है शादी, फिर आगे...












Click it and Unblock the Notifications