मायके गई थी पत्नी, फोन करके बोली- मैंने दूसरे लड़के से कर ली है शादी, फिर आगे...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा अनोखा मामला प्रकाश में आया है। जहां शादी के केवल तीन महीने बाद ही प्यार, धोखा की कहानी घटते देखी गई है। इस कहानी में नवविवाहिता शादी के तीन माह बाद ही पति से संबंध खत्म कर मायके आ गई। पति जब पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा,तो वहां उसे वह नहीं मिली।
कुछ दिन पूर्व ही नवविवाहिता ने पति को फोन कर कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है, इसलिए दूसरे लड़के से विवाह कर लिया है। इससे क्रोधित पति ने पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत की। पुलिस काउंसलिंग के दौरान नवविवाहिता ने पति पर प्राणघातक हमला कर दिया। कांच के गिलास से पति का गला काटने का प्रयास किया। पुलिस ने नवविवाहिता के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इसी वर्ष अप्रैल महीने में बोरियाकला के महेश्वर ओझा और नरहरपुर की भुनेश्वरी नाविक ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के तौर पर चुनकर शादी कर ली थी। शुरू में सबकुछ सामान्य चल रहा थाकिंतु, यह खुशी अधिक दिन तक टिक नहीं पाई।
भुनेश्वरी के माता-पिता 30 जून को उसे अपने साथ घर ले आए, और महेश्वर को समझ पा रहा था कि अचानक ऐसा क्यों हो गया। 1 जुलाई को महेश्वर ने अपनी पत्नी को फोन किया, किंतु वह घर पर नहीं मिली।
महेश्वर की चिंता बढ़ने लगी। 2 जुलाई को वह फिर अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा, तो वह वहां भी गायब थी। कुछ दिनों के बाद भुनेश्वरी ने महेश्वर को फोन करके बताया कि उसने किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली है और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। यह सुनकर महेश्वर के पैरों तले भूचाल सा आ गया।
महेश्वर नाराज भी था और दुखी भी, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद महिला पुलिस ने काउंसलिंग के लिए भुनेवश्वरी के बुलाया, तो वह नहीं पहुंची, हालांकि बाद में 30 जुलाई को दोनों एकसाथ काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे।
काउंसलिंग के दौरान, माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। क्रोध से लाल हो चुकी भुनेश्वरी ने कांच के गिलास को तोड़कर महेश्वर के गले पर वार कर दिया, जो कांच महेश्वर के गले में धंस गया। पुलिस ने तत्काल भुनेश्वरी के खिलाफ जानलेवा हमले का अपराध दर्ज कर विवेचना में ले लिया।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी, आज बिलासपुर और सरगुजा वाले अधिक रहें सतर्क












Click it and Unblock the Notifications