यूपी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की काटी नाक

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शोहदों के हौसले इतने बुलंद है की अब वो छेड़छाड़ का विरोध करने वाली छत्राओं पर हमला भी करने लगे है। शोहदों ने कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिसका छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। जब छात्रा की मां उसे बचाने आई तो शोहदे ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

boy attacked girl cut nose in meerut

मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता चिंदौड़ी के कन्या महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। बता दें कि कॉलेज से आते जाते गांव के कुछ दबंग किस्म के शोहदे रोज लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा जब कॉलेज से वापस घर आ रही थी तो पहले से ही मौजूद शोहदों ने छात्रा से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की और धारदार हथियार से नाक काट डाली। छात्रा के बचाव में आई मां और बहन को शोहदों ने बुरी तरह से पीटा। इससे छात्रा की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मां को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई।

boy attacked girl cut nose in meerut

घायल छात्रा ने बताया कि जब वो थाना पुलिस से मामले की शिकायत करने पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस इस मामले को आपसी विवाद बताकर पल्ला झाड़ रही है। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि थाना पुलिस को पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है। पुलिस छात्रा के साथ है, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- यूपी: दरोगा ससुर ने "मुझे बंधक बनाकर एक साल तक किया रेप"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+