यूपी: दरोगा ससुर ने "मुझे बंधक बनाकर एक साल तक किया रेप"

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। मेरठ में तैनात एक दरोगा ने अपनी ही पुत्रवधू को एक साल तक बंधक बनाकर रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दरोगा ने उसकी जान लेने की कोशिश भी की, लेकिन वो किसी तरफ बच निकली। अब मेरठ की एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड करते रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है।

Sub inspector raped with daughter in law in meerut

आरोपी दरोगा श्रीनिवास देहली गेट थाने में तैनात हैं। उसका परिवार एटा में रहता है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया कि उसके ससुर श्रीनिवास ने उसे आगरा से बुलाकर कई दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रविवार की रात उसके विरोध करने पर उसे पीटा गया और मारने का प्रयास भी किया गया।

बेटा भी पुलिस में
दरोगा का बेटा भी है जो मध्य प्रदेश में पुलिस की ट्रेनिंग कर रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति से जबरन गर्भपात कराने पर विवाद चल रहा था जिसके बाद पति उसे छोड़ कर चला गया । इसकी शिकायत पर ससुर ने उसे बुलाया था और इस वारदात को अंजाम दिया।

इंसाफ नहीं मिला तो मर जांऊगी
वही पीड़िता एसएसपी के सामने पेश हुई और अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। महिला का कहना है कि अगर उसको इंसाफ नही मिला तो वो एसएसपी के सामने आत्मदाह कर लेगी। एसएसपी ने इंसाफ का आश्वासन दिया। मगर महिला का कहना है कि वो अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक आरोपी दरोगा श्रीनिवास जेल की सलाखों के पीछे नही पहुँच जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+