'मैं चरित्रहीन हूं, मुझे बदनाम करो...', प्रियंका गांधी पर अदिति सिंह ने लगाया बड़ा आरोप

BJP's Aditi Singh allegations on Priyanka Gandhi: लोक सभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। लोग ये जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि सोनिया गांधी की इस संसदीय रायबरेली सीट को बचाने के लिए कांग्रेस किसको उम्‍मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारेगी।

Aditi Singh

इस सबके के बीच रायबरेली सदर सीट की भाजपा विधायक अदिति सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। रायबरेली की बेटी अदिति के इस बयान के बाद यहां पर सियासी पारा और चढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक अदिति सिंह ने एएनआई को दिए इंटरव्‍यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बता की और अपने और पति अंगद के रिलेशन के बारे में बड़ा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया है।

अदिति सिंह बोलीं दुर्भाग्‍य से...

दरअसल, जब इंटरव्‍यू में अदिति से पूछा गया कि आप भाजपा में और आपके पति कांग्रेस में? इस प्रश्‍न का जवाब देते हुए अतिथि ने कहा "दुर्भाग्‍य से मेरा मेरे पति से मेरा तलाक हो चुका है।" इसके साथ ही अदिति ने बताया कि प्रियंका गांधी उनके पूर्व पति अंगद को उनके खिलाफ क्‍या पट्टियां पढ़ाती थीं!

मैं चरित्रहीन हूं, मुझे बदनाम करो...

अदिति ने दावा किया कि "प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट पाने के लिए उनके पूर्व पति से उनके चरित्र के बारे में नकारात्मक बातें करने के लिए कहा था। अदिति सिंह ने कहा टिकट के बंटवारे के दौरान प्रियंका गांधी मेरे पति से कहती थीं कि तुम अपनी पत्‍नी अदिति के चरित्र के बारे में बेकार बातें करो और उसे बदनाम करो।"

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स पर अदिति सिंह के साक्षात्कार की एक क्लिप शेयर की है।

कौन हैं अदिति सिंह

बता दें अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से दो बार से विधायक हैं। अदिति 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। उन्‍होंने पंजाब कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी की थी। अदिति के स्‍वर्गीय पिता अखिलेश सिंह रायबरेली के पांच बार विधायक रहे और रायबरेली सदर में उनकी तूती बोलती थी।

कांग्रेस नहीं अपने नाम पर हमेशा रायबरेली सदर से जीत हासिल करने वाले आखिलेश सिंह की बेटी अदिति अपने पिता की ही राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं और भाजपा ज्‍वाइन करते ही कांग्रेस के गढ़ में भगवा फहराया था।

अदिति ने राहुल गांधी के बारे में किया ये खुलासा

इसके साथ ही अदिति सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक घटना भी शेयर की। उन्‍होंने बताया कि जब मैं पहली बार राहुल गांधी से मिली तब उन्हें पूरी तरह से पता नहीं था इसलिए उन्‍होंने ने मुझसे पूछा कि अब यूपी में हमारे पास कितने विधायक हैं? मैंने जवाब दिया सर, सात... और उन्होंने अपना सिर पीछे झुका लिया और हंसने लगे। जिसको देखकर मैं अच‍ंभित रह गई।

अदिति सिंह का हुआ तलाक? राहुल गांधी को लेकर भाजपा विधायक ने किया बड़ा खुलासा!

कांग्रेस का गढ़ रायबरेली से सोनिया नहीं लड़ रही चुनाव

याद रहे अदिति सिंह का बयान लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले आया है। रायबरेली जो कांग्रेस का गढ़ रही है, यहां की वर्तमान सांसद सोनिया गांधी जो कि अब राजस्‍थान से राज्‍यसभा सांसद बन चुकी हैं, वो पहले ही रायबरेली सीट से चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर चुकी है। याद रहे 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे यूपी में रायबरेली ही एक सीट थी जहां पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

रायबरेली सीट को कांग्रेस का उम्‍मीदवार कौन?

सोनिया गांधी के बाद चर्चा थी कि इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। हालांकि अब ये माना जा रहा है कि फिलहाल कांग्रेस अपना आखिरी गढ़ रायबरेली बचाने के लिए प्रियंका के बजाय किसी और दिग्गज कांग्रेसी को मैदान में उतार सकती है। वहीं भाजपा नूपुर शर्मा को रायबरेली सीट से उम्‍मीदवार बनाने की सोच रही है। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों के प्रत्‍याशियों के नाम पर कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+