अदिति सिंह का हुआ तलाक? राहुल गांधी को लेकर भाजपा विधायक ने किया बड़ा खुलासा!
BJP MLA Aditi Singh divorced: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भाजपा की युवा विधायक अदिति सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही अदिति सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह के इस इंटरव्यू ने जमकर तहलका मचा दिया है।

दरअसल, कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली की भाजपा विधायक अदिति सिंह ने एएनआई को ये इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 2017 में उनकी पहली मुलाकात बहुत ही अजीबो-गरीब थी। उन्होंने कहा मैं तो उनका रिएक्शन देखकर हैरान हो गई थी।
अदिति ने राहुल गांधी को लेकर सुनाया ये वाकया
अदिति ने कहा "राहुल गांधी ने तब मुझसे पूछा कि कांग्रेस के यहां कितने विधायक हैं? तो मैंने बताया सात। ये सुनकर वो मेरी तरफ देखे उसके बाद अपनी गर्दन पीछे झुका कर अजीब तरह से ठहाके मार कर हंसने लगे, उनकी ये अजीब सी हरकत देखकर मैं अचंभित और आवाक रह गई।" इसके बाद अदिति सिंह ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा जो खुलासा किया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।
अदिति सिंह का हुआ तलाक
अदिति सिंह ने बताया कि उनका उनके पति अंगद सिंह सैनी से तलाक हो गया है। वो अब साथ नहीं हैं। याद रहे अंगद सैनी पंजाब से कांग्रेस विधायक हैं और अदिति ने अपने पिता की मौत के तीन महीने बाद पंजाब कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी की थी।
पंजाब का था अंगद सैनी
अदिति और अंगद का रिश्ता पिता अखिलेश सिंह ने अपने जीते जी ही कर दिया था। अंगद के पिता प्रकाश सिंह और अदिति के पिता अखिलेश सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। पंजाब में अंगद सैनी ने भी अदिति की तरह साल 2017 में ही राजनीति में एंट्री की थी और शहीद भगत सिंह नगर से विधायक चुने गए थे।
भाजपा ज्वाइन करने पर क्या कांग्रेस पति अंगद से होता था झगड़ा
अदिति सिंह जब कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन किया था उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। अदिति के भाजपा ज्वाइन करने पर कांग्रेसी विधायक पति अंगद के रिएक्शन पर जब सवाल पूछा गया तो अदिति ने कहा था "पर्सनल और पॉलटिकल लाइफ दोनों अलग होती है। हम अपने घर में राजनीति से जुड़ी बात नहीं करते हैं।"
कभी राहुल गांधी की दुल्हनिया बनने की उड़ी थी खबर
बात दें मई 2018 की है जब अदिति सिंह का पूरा परिवार सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ गया था़। इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसे राहुल गांधी की तस्वीर कहकर फैलाया गया था।
EP-147 with Aditi Singh & Shehzad Poonawalla premieres on Wednesday at 5 PM IST
"Priyanka Gandhi asked my ex-husband to talk smack about my character for an election ticket" claims BJP MLA Aditi Singh#PriyankaGandhi #RahulGandhi #Cong
Tune in here: https://t.co/UjLS0nASWb pic.twitter.com/ZQLKCkNOfn
— ANI (@ANI) March 19, 2024
अदिति सिंह ने ये कहकर अफवाह पर लगाया था विराम
जिसके बाद अदिति सिंह ने एक ट्टीट के जरिए सफाई दी थी कि ये राहुल गांधी से सगाई की बात कोरी अफवाह है। राहुल जी न सिर्फ हमारी पार्टी के अध्यक्ष हैं बल्कि मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उनका बेहद सम्मान करती हूं। आपसे निवेदन है कि शादी से संबंधित किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं अदिति सिंह
बता दें अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से दो बार विधायक हैं। अदिति सिंह 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। अदिति सिंह ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन की थी।
अदिति सिंह संभाल रहीं पिता की विरासत
अदिति सिंह रायबरेली के पूर्व बाहुबली नेता और पांच बार रायबरेली सदर सीट से विधायक रहे स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी हैं। सदर सीट पर कांग्रेस की नहीं आखिलेश सिंह के नाम की तूती बोलती थी। अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं। 2017 में अपने जीते जी पिता अखिलेश ने अपनी सदर सीट बेटी आदिति का सौंपते हुए 2017 में विधानसभा चुनाव लड़वाया था। 2019 में बीमारी के चलते अखिलेश सिंह की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications