पाकिस्तान नहीं जा सकी बारात, BJP नेता ने बेटे का करवाया ऑनलाइन निकाह, दुल्हन को वीजा का इंतजार
Online Nikah: भारत-पाकिस्तान के बीच भले राजनीतिक सीमाओं और सोच का अंतर हो, लेकिन दोनों देशों की आवाम के दिलों में रिश्ते सदा ही मजबूत रहे हैं। इसका उदाहण जौनपुर शहर में देखने को मिला है, जहां भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर मे तय की गई थी, लेकिन वीजा न मिलने से दोनों मुल्कों के मौलानाओं ने आखिरकार शुक्रवार की रात ऑनलाइन निकाह कराया।
इस ऑनलाइन शादी की बारात में सैकड़ों लोग बाराती बन कर शामिल भी हुए। वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी दुल्हन के मायके में भी शादी में काफी लोग इकठ्ठा जुटे थे। निकाह पूरा होने के बाद अब दुल्हन को वीजा और दूल्हे राजा को इंतजार है।

नहीं मिला वीजा, लड़की की माँ की तबियत बिगड़ी, बहुत कुछ घटा
जौनपुर शहर के मखदूमशाह अढहन इलाके के रहवासी और भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर का विवाह पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाली एक रिश्तेदार से तय कर दी थी। निकाह करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा माँगा गया था। जैसे-जैसे शादी की तारीख पास आती गई, उनकी बेचैनी का बढ़ना भी लाजमी था, क्योंकि वीजा नहीं जारी हो सका था।
टीवी स्क्रीन लगाई, पहुंचे सैकड़ों बाराती
इस बीच पाकिस्तान में लड़की की माँ राना यास्मीन जैदी की तबीयत नासाज हो गई। उनको वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। ऐसी स्थिति में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन घुमाया और ऑनलाइन शादी कराने का निर्णय लिया। आखिरकार शुक्रवार को इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में सैकड़ो बारातियों की मौजूदगी में टीवी स्क्रीन के सामने ऑनलाइन निकाह आयोजित किया गया। निकाह संपन्न होने के बाद के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर को भी अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतज़ार है। उसकी जीवन संगीनी को वीजा जल्द जारी किया जाए,इसकी अपील की है।
यह भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: 'सलमान खान हैं झूठे नंबर 1' बिश्नोई समाज ने ऐसा क्यों कहा? जानिए
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications