Lawrence Bishnoi: 'सलमान खान हैं झूठे नंबर 1' बिश्नोई समाज ने ऐसा क्यों कहा? जानिए

Bishnoi Samaj on Salman Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में जांच जारी है। बाबा सिद्दीकी अभिनेता सलमान खान के बेहद निकट रहे हैं। इस बीच सलमान खान को भी कई धमकियां मिलने लगी हैं। बॉलीवुड के भाई के चाहने वालों में उनको लेकर चिंता दिखने लगी है। सलमान खान के पिता सलीम खान का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका पूरा खान परिवार तनाव में है।

सलमान खान के परिवार पर बसरे देवेंद्र बुढ़िया

सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपने एक बयान में कहा है कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया था। सलमान को मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार परेशानी और तनाव महसूस कर रहा है। इधर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि सलमान खान और उनके परिवार 'एक नंबर का झूठा' है। उन्होंने कहा कि यह खान परिवार का दूसरा अपराध है।

bollywood news hindi jpg

इतना ही नहीं बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान से कहा है कि वह समाज और भगवान से माफी मांग लें। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज के विश्वस्तरीय मंदिर मुकाम पर जाकर क्षमा याचना करें।

पिता सलीम खान बोले, सलमान खान ने एक कॉकरोच तक नहीं मारा

दरअसल, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा था कि सलमान खान ने कभी कॉकरोच तक नहीं मारा है, उनके पास न कोई बंदूक थी और किसी हिरण की हत्या नहीं की थी।इसी बयान के आधार पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान खान के पिता सलीम खान का यह अर्थ है कि पुलिस, वन विभाग, चश्मदीद गवाह और न्यायालय सभी झूठे हैं। देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि पुलिस ने हिरण का अवशेष बरामद,बंदूक भी बरामद की थी, सलमान खान को जेल भी जाना पड़ा था। अदालत ने सभी साक्ष्य सजा भी सुनाई है।

देवेंद्लॉर बुढ़िया ने लॉरेंस बिश्नोई का लिया पक्ष

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में सलीम खान ने कहा था कि यह रंगदारी का मामला है। इस पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया का जवाब है कि "ना तो बिश्नोई समाज को सलमान खान से पैसा चाहिए, ना हमें ना ही लॉरेंस बिश्नोई को उनसे हराम के पैसे नहीं चाहिए, किंतु सलीम खान के इस तरह का बयान से समाज को आहत किया है।

यह भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: सलमान खान के अलावा कौन-कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई के टॉप टारगेट? खुद बताई अपनी हिट-लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+