PM मोदी ने नमो एप के जरिए पांच चुनावी राज्यों से मांगा फीडबैक, UP में राम मंदिर पर भी मांगी राय
लखनऊ, 11 अगस्त: उत्तर-प्रदेश समते 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एक सर्वे कराया जा रहा है। यह सर्वे नमो ऐप के जरिए कराया जा रहा है। इसमें एक तरफ जहां जनता से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय मांगी जा रही है वहीं दूसरी ओर राम मंदिर को लेकर भी लोगों से सवाल किया जा रहा है। नमो ऐप के तहत कराए जा रहे इस सर्वे को यूपी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमों एप के जरिए पैन इंडिया में हो रहे इस सर्वे मे मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन से लेकर तमाम मुद्दों पर सवाल पुछा गया। लेकिन खास बात यह है कि सर्वे के पहले सवाल के जवाव में तमाम मुद्दों के साथ राममंदिर को भी शामिल किया गया है।और इसीलिए इस सर्वेंक्षण को उत्तर-प्रदेश के लिहाज से बहद अहम माना जा रहा है।
सर्वे में बीजेपी ने राममंदिर निर्माण को बताया चुनावी मुद्दा
नमो एप में 'बताइये आपकी राय' में जो सर्वे किया जा रहा है,उसमें सर्वें के पहले सवाल में अगले विधासभा चुनाव में मतदान के महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में पुछा गया है। साथ ही जवाब में विकल्प दिए गये है, उसमें कोवि़ड-19 से निपटने के लिए सरकार के प्रयास, शिक्षा, कानून व्यस्था की स्थिति, रोजगार, स्वच्छता, मूल्य वृद्दि, भ्रष्टाचार, किसान कल्याण ,बिजली और सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर,तीन तालाक और आर्टिकल 370 के साथ ही राम मंदिर का निर्माण को भी शामिल किया गया है।
चुनावी मतदान में मोदी फैक्टर
नमो एप में वोटर के लिए मतदान का फैक्टर भी तय किया गया है। वोट देते समय कौन सा फैक्टर किसी भी मतदाता के लिए मायने रखता है। खासतौर पर देश में पीएम मोदी की लीडरशीप को भी मतदाता के लिए एक फैक्टर बताया गया है। सर्वें में यह जानने की कोशिश की गयी है कि वोट देने से पहले लोगों के मन में कौन-कौन से मुद्दे होते हैं। जाति और धर्म उनकी प्राथमिकता होती है या विकास कार्यों के आधार पर वह किसी पार्टी या सरकार के पक्ष में मतदान करते हैं या उसे खारिज करते हैं।
मतदान का मुद्दा वैक्सीनेशन या जाति
सर्वे में सरकार और विधायकों के प्रदर्शन को लेकर विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। इसमें सवाल किया गया है कि अपने राज्य में वैक्सीनेशन कवरेज से आप कितने संतुष्ट हैं। इसमें पूछा गया है कि वोट करते समय उनके लिए क्या महत्वपूर्ण होता है- जाति, धर्म या विकास कार्य।












Click it and Unblock the Notifications