राम मंदिर निर्माण पर बोले यूपी के डिप्टी CM- बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं रखने दी जाएगी
बरेली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बरेली पहुंचकर राममंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राममंदिर के विहिप और बजरंग दल को भाजपा की तरफ से खुला समर्थन है। राम मंदिर का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। राम मंदिर बनकर रहेगा। राम मंदिर जरूर बनेगा, बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं रखने दी जाएगी। केशव ने पूर्व की सरकारें बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ भतीजे की सरकार में सड़कें पेपर पर बन जाती थी और उनका पेमेंट भी कागज पर हो जाता था पर भाजपा की सरकार में यूपी में हर रोज 28 से 40 किमी रोड का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि रोड केंद्र में मोदी जी और यूपी में योगी जी सरकारों में सबका विकास हो रहा है, चाहे शहर हो या गांव दोनों सरकारें काम कर रही हैं। जनता को दोनों सरकारों पर विश्वास है। पहले की बनी सड़कें चलने लायक नहीं थीं लेकिन अब बेहतर हैं। यूपी में दो सालों के अंदर बड़ी तेजी से सड़कों का निर्माण हो हुआ है।
बरेली पहुंचकर केशव ने बरेली मंडल में करीब 540 करोड़ रुपए की योजनाओं को जनता को समर्पित किया। इस योजना के अंर्तगत कई बड़े और छोटे पुल बरेली मंडल में बनाए जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम ने कई योजनाओं के लोकार्पण के साथ घोषणा की जो जल्द बरेली मंडल में दिखाई देंगी। इस मौके पर यूपी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ बरेली के कई विधायक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा, 'माफ करना मम्मी-पापा, खत्म कर रही हूं जिंदगी'












Click it and Unblock the Notifications