लगातार जीत हासिल कर रही भाजपा ने 24 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा
लगातार मिल रही जीत के साथ ही भाजपा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, देश में सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी बनी भाजपा|
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के साथ ही देश की सियासत में 24 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पिछले 24 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी बन गई है जिसके बाद देशभर में सबसे अधिक विधायक हैं। जिस तरह से भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल की और गोवा-मणिपुर में भी सरकार बनाने में सफल हुई है उसने पार्टी को सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है।read also यूपी की बड़ी जीत के बाद मोदी ने अपने सांसदों को दिया कड़ा संदेश


बिहार हार के बाद भाजपा की जबरदस्त वापसी
पांच राज्यों में हुए चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो अब भाजपा के पास देशभर में कुल 1382 विधायक हो गए हैं। पहली बार भारतीय जनता पार्टी 2014 में 1000 विधायकों की संख्या को हासिल करने में सफल हुई थी, इसके बाद बिहार चुनाव में हार के बाद पार्टी ने एक बार फिर से जबरदस्त वापसी की और 2016-2017 में अपने विधायकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा किया है और पिछले 24 साल के इतिहास को तोड़ते हुए पहली ऐसी पार्टी बन गई है जिसके पास सबसे अधिक विधायक हैं।

पहली बार भाजपा के पास 1300 से अधिक विधायक
देश में 1993 के बाद भाजपा एकलौती ऐसी पार्टी के तौर पर उभरी है जिसके पास 1300 से अधिक विधायक हैं, वहीं 1993 में कांग्रेस के पास देश में 1501 विधायक थे, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पास अब सिर्फ 813 विधायक देशभर में हैं। देश की राजनीति के इतिहास में पहली बार कांग्रेस इतने कम विधायकों पर पहुंची है। लगातार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा रहा है, यही नहीं अरुणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को भाजपा ने पूरी तरह से लगभग किनारे लगा दिया है।

देशभर में बढ़ रहा है भाजपा का दायरा
1967 से 2007 के आंकड़ों पर नजर डालें तो असम, मणिपुर में भाजपा की जीत के बाद पार्टी पहली बार पूर्वोत्तर भारत में भी अपने पैर जमाने में सफल हुई है, जहां पार्टी का कोई वजूद नहीं था। वहीं कई ऐसे राज्य भी हैं जहां भाजपा ने थोड़ी ही सही पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफलता हासिल की है। केरल, पश्चिम बंगाल में भी पार्टी पहली बार सीट जीतने में सफल हुई है तो तमिलनाडु में भाजपा सीट तो नहीं जीत सकी, लेकिन वहां भी पार्टी ने अपने वोट फीसदी को बढ़ाया है।

देशभर में सिमटती कांग्रेस
कांग्रेस अब सिर्फ कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, पुडुचेरी, में सरकार में है, जबकि बिहार में वह सहयोगी दल के तौर पर सत्ता में है। देशभर में कांग्रेस का दायरा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, पार्टी अब एकमात्र बड़े राज्य कर्नाटक व पंजाब में सत्ता में है। हाल के समय में सिर्फ पंजाब ही ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई है, बाकि अन्य राज्यों में कांग्रेस को लगातार एक के बाद हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications