यूपी की बड़ी जीत के बाद मोदी ने अपने सांसदों को दिया कड़ा संदेश
सदन में उपस्थित रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों को लगाई फटकार, बोले कोरम पूरा नहीं होता है, मैं किसी को भी फोन कर सकता हूं
नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान भाजपा सांसदों की गैरमौजूदगी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी के सांसदों को फटकार लगाई है। सदन में गैरहाजिर रहने वाले सांसदों पर सख्ती दिखाते हुए पीएम ने कहा कि संसद का कोरम पूरा नहीं हो रहा है, बार-बार सांसदों को सदन में बुलाना पड़ता है, उन्होंने कहा कि संसद का कोरम पूरा नहीं होता है, मैं कभी भी किसी सांसद को फोन कर सकता हूं।

मैं किसी भी सांसद को फोन कर सकता हूं
प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को सदन में रहना होगा, उन्होंने सेंट्रल हॉल में उपस्थित रहने वाले सांसदों को भी दो टूक कहा कि मैं यह नहीं जानता कि कौन सेंट्रल हॉल में है, सदन में सांसदों को आना होगा और सदन में उपस्थित रहना होगा। पीएम मोदी ने तमाम भाजपा सांसदों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मैं कभी भी किसी सांसदों को फोन कर सकता हूं और उन्हें बुला सकता हूं, उन्होंने कहा कि मैं किसी भी सांसद को बुला सकता हूं और अगर कोई सांसद नहीं मिला तो उससे फोन पर बात करुंगा।

मैं आपकी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सकता
भाजपा की संसदीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सबकुछ कर सकता हूं लेकिन आपकी उपस्थिति को नहीं दर्ज कर सकता हूं, उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर से आपको जिताकर संसद में ला सकता हूं लेकिन आपकी संसद में उपस्थिति नहीं दर्ज करा सकता हूं। पीएम ने साफ लफ्जों में सांसदों से संसद में उपस्थित रहने को कहा, उन्होंने कहा कि सदन में कोरम पूरा करने के लिए सांसदों को सदन में मौजूद रहना होगा।

जीएसटी के बारे में लोगों को बताएं
भाजपा सांसदों के साथ के बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश में सबसे बड़ा बिल जीएसटी पास हुआ है, बेहतर हो कि भाजपा के सांसद जीएसटी को समझें और इसकी खूबियों के बारे में लोगों को बताएं। सांसदों के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तमाम सांसदों को निर्देश दिया है कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर वह अपने संसदीय क्षेत्र में जाएं और अपने क्षेत्र के लोगों से जाकर बात करें।

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा
अनंत कुमार ने बताया कि भाजपा के स्थानपना दिवस के मौके पर तमाम पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को मोदी सरकार के काम काज के बारे में बताएंगे, इसके साथ ही तमाम भाजपा कार्यकर्ता इस दिन तकरीबन एक घंटे तक सफाई अभियान के लिए श्रमदान करेंगे, वहीं इस दिन तमाम बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए, एक विशाल रैली को भी आय़ोजित किया जाएगा इस दिन।
-
LPG Crisis के बीच सरकार ने 40,000 KL केरोसिन क्यों दिया? क्या है पीछे का कारण और इंपैक्ट? Explainer -
Parliament Today: बजट सत्र के पांचवें दिन भी सदन में हंगामा, गैस की कीमतों पर सरकार को घेरने की तैयारी -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications