Lok sabha Elections 2024: सपा को बड़ा झटका, MLA दारा सिंह चौहान ने विधायकी से दिया इस्तीफा

Lok sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दारा सिंह चौहान जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वे बीजेपी के टिकट पर मऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

सतीश महाना को सौंपा अपना इस्तीफा

दारा सिंह ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंपा है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। वे विधायकी से इस्तीफा देकर अब लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। दारा सिंह चौहान एक बार फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

SP को बड़ा झटका, दारा सिंह चौहान ने विधायकी से दिया इस्तीफा

पिछली योगी सरकार में पर्यावरण मंत्री थे

बता दें कि पहली वाली योगी सरकार में दारा सिंह कैबिनेट मंत्री थे। उनके पास वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह बीजेपी से नाता तोड़ सपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, सपा में जाने के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज की और विधायक बने।

मऊ लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

इस बीच उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दारा सिंह चौहान फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी के टिकट पर मऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

दारा सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात

दारा सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। दारा सिंह मऊ जिले के घोसी से सपा विधायक थे।

यह भी पढ़ें- CM Yogi: तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+