CM Yogi: तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम क्षत्रिय भवन के प्रताप सभागार में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और दूसरे दिन रविवार की शाम श्री झूलेलाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, सीएम शनिवार शाम पांच बजे तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान वह उपस्थित लोगों को आशीर्वचन देंगे। कार्यक्रम में सांसद रवि किशन और मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे। शनिवार रात सीएम गोरखनाथ मंदिर में विश्राम करेंगे। अगले दिन सीएम जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। रविवार शाम सीएम गोरखनाथ पुल के पास भगवान श्री झूलेलाल जी के नवीन मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद लखनऊ जा सकते हैं।

सिंधी समाज कई दशक पूर्व यहां आया था। यह लोग गोरक्षपीठ को अपना संरक्षक मानता है। सिंधी समाज के आराध्य, भगवान श्री झूलेलाल का पुराना मंदिर गोरखनाथ के मुख्य मार्ग पर था। इस मार्ग के फोरलेन होने के कारण मंदिर का काफी हिस्सा सड़क की जद में आ जाने से नए मंदिर के निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पुराने मंदिर के सामने ही फोरलेन के समीप नए मंदिर के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई। करीब तीन वर्ष में भगवान श्री झूलेलाल जी का नवीन मंदिर बनकर तैयार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications