Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगले 3 घंटे यूपी में जरा संभल के, मंडरा रहा है तेज आंधी-तूफान का खतरा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी आंधी- तूफान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के भीतर यूपी के कई जिलों में भारी आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ समेत कई जिलो में तेज आंधी-तूफान आ सकते हैं। ऐसे में आपको अगले तीन घंटे सतर्क रहना है। हमारी सलाह है कि अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। आइए जानें क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट....

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में छाया मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

अगले तीन घंटे यूपी के लिए खतरनाक

अगले तीन घंटे यूपी के लिए खतरनाक

लखनऊ मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में न सिर्फ तेज-आंधी तूफान बल्कि भारी बारिश भी हो सकती है। गौरतलब है कि जून के शुरुआत में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आए आंधी-तूफान की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। भीषण आंधी-तूफान की वजह से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

अगले 72 घंटे दिल्ली में भारी बारिश

अगले 72 घंटे दिल्ली में भारी बारिश

वहीं दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद पिछले दो दिनों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली ह, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में भारी बारिश की आसंका जताई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 72 घंटे काफी अहम हैं। लोगों को अगले तीन दिन सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली-एनसीआर में बारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर के कई राज्यों में अगले 3 दिन यही हाल रह सकता है। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने 13 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

क्या होता है ऑरेंज अलर्ट

क्या होता है ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग बारिश की संभावना को देखते हुए अलग-अलग रंग में चेतावनी जारी करता है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि भारी बारिश की चेतावनी। जिन इलाकों में ये अलर्ट जारी किया जाता है वहां प्रशासन अलर्ट हो जाती है। ऑरेंज अलर्ट जारी इलाकों में रहने वालों को अपने स्तर पर तैयार रहना चाहिए। इस अलर्ट का मतलब है कि बारिश के दौरान या उसके बाद यहां के हालात बिगड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+