उत्तर भारत में छाया मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए अच्छी खबर है कि अब मानसून ने जोर पकड़ लिया है, जिसके चलते अब पूरे देश में जमकर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मानसून एक दिन पहले ही पहुंच गया है, जिसकी वजह से वहां के तापमान में गिरावट आई है, फिलहाल बारिश का दौर अब यूं ही जारी रहेगा, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी।

इसी के साथ ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
पूरे सीजन में 97% बारिश होगी
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पूरे सीजन में 97% बारिश होगी, जो कि खरीफ फसल के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने एक बड़ी बात कही है कि इस बार अल-नीनो की स्थिति भी न्यूट्रल है और देश के सभी इलाकों में बारिश सामान्य तौर पर सही लेवल पर होगी, जो कि एक सुखद बात है।
आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में औसत से कम बारिश हुई थी जिसका असर देश के कई हिस्सों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई थी लेकिन इस बार मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications