Bareilly Violence: बरेली हिंसा का बिहार-बंगाल कनेक्शन आया सामने, अब तक 55 उपद्रवी अरेस्ट
Bareilly Violence: बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन की वजह से भड़की हिंसा के बाद शहर के हालात अब सामान्य हो रहे हैं। अब तक पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा, उसके सहयोगी नदीम समेत 55 और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस हिंसा के तार जोड़ रही है और साजिश की परतें एक-एक कर अब सामने आने लगी हैं। मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी ने हिंसा फैलाने के लिए पूरी तैयारी की थी। इसके लिए बिहार और बंगाल से लोगों को उपद्रव फैलाने के लिए बुलाया गया था।
मौलाना तौकीर रजा के करीबी नदीम ने IMC के ग्रुप में मैसेज भेजकर जुम्मे वाले दिन बरेली के इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने की अपील की थी। पुलिस को मौलाना के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और पेट्रोल बम भी मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच में पता चला है कि नदीम ने कथित तौर पर इन घटनाओं की योजना बनाई थी और इसके लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था।

Bareilly Violence में बिहार और बंगाल से बुलाए गए थे उपद्रवी
⦁ पुलिस की जांच में सामने आया है कि मौलाना तौकीर रजा के राइट हैंड कहे जाने वाले नदीम ने 55 लोगों का एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। इसमें बिहार और बंगाल के कुछ लोग शामिल थे। इन सबसे बरेली में जमा होने और उपद्रव करने के लिए कहा गया था।
यह भी पढ़ें: Ground Report: बरेली हिंसा पर बोले सीएम सिटी गोरखपुर के लोग, मौलाना पर लगाए ये गंभीर आरोप
⦁ व्हाट्सएप के ज़रिए 55 चुनिंदा लोगों को कॉल किया और उन लोगों ने फिर लगभग 1,600 लोगों की भीड़ जुटाई गई थी। इस भीड़ में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिलों और बिहार बंगाल से बड़ी संख्या में लोगों को लाया गया था।
⦁ पुलिस जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा के पीछे की साजिश सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) विरोधी प्रदर्शनों की तर्ज पर रची गई थी। साजिशकर्ताओं ने पुलिस को गुमराह करने के लिए योजना बनाई थी कि भीड़ में नाबालिग और कम उम्र के लड़कों को आगे रखा जाएगा।
⦁ पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों की डिटेल्स निकाल रही है। जांच टीम को शक है कि इस भीड़ को जमा करने और उन्हें लाने-ले जाने समेत दूसरे खर्चों के लिए फंडिंग का इंतजाम प्रतिबंधित संगठनों और विदेशों से किया गया था।
यह भी पढ़ें: बरेली बवाल में हुआ अब तक सबसे बड़ा खुलासा, सामने आया मौलाना का खतरनाक प्लान












Click it and Unblock the Notifications