Ground Report: बरेली हिंसा पर बोले सीएम सिटी गोरखपुर के लोग, मौलाना पर लगाए ये गंभीर आरोप
Ground Report Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां 'I Love Muhammad' को लेकर जगह जगह मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं कुछ लोग इसे साजिश बता रहे हैं। बरेली घटना को लेकर जब वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सीएम सिटी गोरखपुर के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा कि जब हिंदू त्यौहार आते हैं तो इस तरह की घटना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं लोगों ने क्या कुछ कहा?
आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से देखा जा रहा है
प्रमोद उपाध्याय कहते हैं कि यह आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से देखा जा रहा है कि जब हिन्दुओं का त्योहार आता है तो एक विशेष धर्म संप्रदाय के लोग उपद्रव करना शुरू कर देते हैं। बरेली की घटना इसका साक्षात उदाहरण है। त्योहारों में खलल डालना इनकी नियत हो गई है। हालांकि जब से महाराज जी ने सत्ता संभाली है दंगा तो पूरी तरह बंद हो गया है। उन्होंने उपद्रवियों को साफ चेतावनी भी दे दी है कि जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा।

प्रमोद कहते हैं कि महाराज जी ने जाति और धर्म के आधार पर कभी पक्षपात नहीं किया है। वह सबको लेकर चलते हैं।
पाकिस्तान में भी योगी का नाम
प्रमोद कहते है कि आज देश ही नहीं विदेशों में भी योगी जी के कार्यों की सराहना हो रही है। पाकिस्तान देश के लोग भी योगी के कार्यों का उदाहरण देते हैं।
त्योहारों पर माहौल खराब करने की पूरी कोशिश
हरेंद्र कहते हैं कि हिंदू अपना त्यौहार शांति पूर्वक न मना पाएं इसके लिए कुछ अराजक मानसिकता के लोग साजिश रचते हैं। हालांकि यह संगठन इसमें कामयाब नहीं हो पाता फिर भी त्योहारों पर माहौल खराब करने की पूरी कोशिश करता है।
विरोधी दल भी शामिल
हरेंद्र कहते हैं कि इन साजिशकर्ताओं को कुछ विरोधी दलों का समर्थन भी मिला होता है। जिससे इनके हौसले और बढ़ जाते हैं। बरेली में मौलाना ने जिस तरह शांति भंग करने की कोशिश की योगी सरकार की पुलिस ने उन्हें अच्छा सबक सिखाया। ऐसे उपद्रवियों को जेल के भीतर होना चाहिए।
इनसे निपटने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है
दीपक पांडेय कहते है कि हिंदू किसी के त्यौहार में विघ्न डालने नहीं जाते। जबकि धर्म विशेष के उपद्रवी मानसिकता के लोग हिंदू त्योहारों में हमेशा खलल डालते हैं। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार इनसे निपटने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है। आज बरेली जैसी बड़ी घटना को पुलिस ने जिस तरह नियंत्रित किया वह सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications