Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बरेली बवाल में हुआ अब तक सबसे बड़ा खुलासा, सामने आया मौलाना का खतरनाक प्लान

Bareilly news Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली में जुम्मे के दिन यानी शुक्रवार को हुए बवाल के पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। उपद्रवियों को पकड़ने का काम जारी है। इस बीच कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जिनसे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।


ऐसे इकठ्ठा हुए थे 1600 उपद्रवी

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि
पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम ने लोगों को उकसाने और उन्हें इकठ्ठा करने का प्लान बनाया था। उसने 50 से अधिक लोगों को व्हाट्सएप कॉल किए। इसी काल के बाद 1600 उपद्रवी इकठ्ठा हुए और अराजकता का माहौल पैदा किया।

bareilly news

मौलाना तौकीर रजा की ये थी प्लानिंग

बरेली पुलिस के मुताबिक मौलाना तौकीर रजा के इरादे बहुत खतरनाक थे। वह सिर्फ ज्ञापन देकर ही अपनी बात नहीं रखना चाहता था बल्कि अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना चाहता था।

इसने रची साजिश

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने बरेली में हिंसा फैलाने की पूरी कोशिश की। खतरनाक साजिश रची। युवाओं को भड़काया। उनसे कहा कि सीएए-एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन की तरह ही नाबालिगों को आगे रखना है। उन्हीं लोगों ने खलील स्कूल तिराहे के पास और फिर श्यामगंज में माहौल को बिगाड़ा।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नदीम ने हिंसा फैलाने की गहरी साजिश रची थी। पुलिस और साथियों को गुमराह किया। उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+