Bareilly Kashmiri suspects: मस्जिद से दो संदिग्ध कश्मीरी गिरफ्तार, भीख मांगने के बहाने गांव-गांव घूम रहे थे
Bareilly Kashmiri suspects detained: उत्तर प्रदेश के बरेली में सुरक्षा एजेंसियों ने दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लेकर हड़कंप मचा दिया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के धीमरी गांव में मस्जिद में ठहरे इन युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता के बाद रविवार, 28 दिसंबर को पकड़ा गया।
खुद को गरीब और भिक्षुक बताने वाले ये युवक पुलिस और खुफिया एजेंसियों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए कश्मीर पुलिस से उनके दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है ताकि उनकी असल पहचान और बरेली आने के असली मकसद का पता लगाया जा सके।

मस्जिद में पनाह और संदिग्ध गतिविधियां
पकड़े गए युवकों की पहचान कश्मीर के पुंछ जिले के निवासी शौकत अली और सज्जाद के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये दोनों 10 दिसंबर से धीमरी गांव की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह जब ये गांव में घर-घर जाकर भीख मांग रहे थे, तब उनकी संदिग्ध बोलचाल और व्यवहार को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर दी, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस सक्रिय हुई।
ये भी पढे़ं: कन्नौज में आतंकी गतिविधियों के संदेह में चार कश्मीरी, एटीएस कर रही जांच
खुफिया एजेंसियों के रडार पर 'शौकत और सज्जाद'
हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों युवकों से पुलिस और खुफिया एजेंसियों (LIU/IB) ने घंटों कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वे बार-बार खुद को बेकसूर और लाचार बताते रहे, लेकिन बरेली आने के कारणों पर स्पष्टता नहीं दे पाए। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार, युवकों ने दावा किया कि वे पहले भी दिसंबर के महीने में बरेली आ चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एजेंसियां उनके पिछले रिकॉर्ड और स्थानीय संपर्कों को खंगाल रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'Operation Sindoor-महादेव पाकिस्तान के आतंकी आकाओं को मुंहतोड़ जवाब', Amit Shah ने बताई नई स्ट्रैटजी
पुलिस को देखकर नमाज की भीड़ में हुए ओझल
जब इज्जतनगर पुलिस पहली बार सूचना पाकर गांव पहुंची, तो पुलिस की मौजूदगी भांपते ही दोनों संदिग्ध चालाकी दिखाते हुए नमाज पढ़ रही भीड़ में शामिल हो गए और नजरों से ओझल होने में कामयाब रहे। हालांकि, ग्रामीणों की पैनी नजर उन पर बनी रही। जैसे ही वे दोबारा गांव की गलियों में नजर आए, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उन्हें गांव में किसी ने जानबूझकर संरक्षण दिया था।
ये भी पढ़ें: Bondi Beach Terror Attack: ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले का भारत से हैं गहरा कनेंक्शन, इस शहर का रहने वाला शूटर
कश्मीर पुलिस से दस्तावेजों का सत्यापन
पुलिस ने दोनों संदिग्धों के आधार कार्ड और फोटोग्राफ्स सत्यापन के लिए कश्मीर पुलिस को भेज दिए हैं। सत्यापन रिपोर्ट आने तक दोनों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि उनके बयानों में विरोधाभास है। खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इन युवकों का किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव है या वे वाकई केवल आर्थिक तंगी के कारण यहां आए थे।












Click it and Unblock the Notifications