Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नई नवेली दुल्हन को मौसी के घर ले गया था घुमाने, छोटा भाई ही लेकर भाग गया

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेहद ही अजीबोगरीब वाकया सामने आया। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाली एक नवविवाहिता शादी के 16 दिन बाद ही फरार हो गई। खास बात ये रही कि नई नवेली दुल्हन किसी बाहरी के साथ नहीं बल्कि अपने पति के छोटे भाई के साथ ही भाग गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अब पीड़ित पति पत्नी नहीं मिलने के हालात में आत्महत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस ने दूल्हे की तहरीर पर जाँच शुरू कर दी है।

विदाई करा कर वापस मौसी के घर पहुंचा था दूल्हा

विदाई करा कर वापस मौसी के घर पहुंचा था दूल्हा

दरअसल मामला बरेली के कैंट इलाके का है जहां के रहने वाले मुकेश ने अपने मौसेरे भाई जयवीर की शादी 13 मार्च को गोरखपुर के रामकोला निवासी आरती से कराई थी। चार दिन पहले दोनों ससुराल से दुल्हन की विदाई कराकर वापस लाए थे। उसके बाद वे बरेली के कैंट में रहने वाली मौसी के घर आकर रुके।

मौसी का लड़का ही लेकर फरार हो गया

मौसी का लड़का ही लेकर फरार हो गया

रात में किसी समय मुकेश जयवीर की नवविवाहिता को लेकर फरार हो गया। सुबह जब पति ने अपनी पत्नी और मौसेरे भाई को नदारद देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना कैंट पुलिस को दी। पुलिस ने जयवीर की तहरीर पर मामला दर्जकर जाँच शुरू कर दी है।

 दूल्हे ने दी आत्महत्या करने की धमकी

दूल्हे ने दी आत्महत्या करने की धमकी

वहीं मुकेश की पत्नी और भाई की वजह से बेहद सदमे में है। दूल्हे जयवीर का कहना है कि अगर उसकी दुल्हन को वापस नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। फिलहाल लोग जयवीर और दूल्हन के रिश्ते पर अपने हिसाब से कटाक्ष कर रहे है वही कलयुगी देवर पर निशाना भी साध रहे हैं।

ये भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप-D की परीक्षा आप भी देने जा रहे हैं तो यहां देखें वो सब कुछ जो पूछा जाना है

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+